गाजियाबाद: मोहन नगर चौराहे पर जीटी रोड स्थित फुट ओवरब्रिज का इस्तेमाल करने वाले हजारों लोगों को जल्द राहत मिल सकती है। पिछले चार साल से बंद पड़े एस्केलेटर अब दोबारा शुरू हो सकते हैं। जीडीए ने इस फुट ओवरब्रिज को नगर निगम को हैंडओवर कर दिया है। इससे उम्मीद लगाई जा रही है कि अब फुट ओवरब्रिज का रखरखाव ठीक हो सकेगा और लोगों को एस्केलेटर बनने से राहत मिलेगी।
इसे रखरखाव के लिए निजी एजेंसी को देने की तैयारी कर रहा है। एजेंसी को ब्रिज के दोनों ओर विज्ञापन लगाने का अधिकार मिलेगा। इसके बदले उसे नगर निगम को हर महीने कम से कम 40 लाख रुपये देने होंगे। साथ ही पूरे साल ब्रिज के रखरखाव की जिम्मेदारी भी एजेंसी की होगी।
निजी एजेंसी को दी जाएगी रखरखाव की जिम्मेदारीनगर निगम के विज्ञापन प्रभारी डॉ. अनुज सिंह ने बताया कि फुट ओवरब्रिज के संचालन और रखरखाव के लिए निजी एजेंसी को जिम्मेदारी दी जाएगी। एजेंसी विज्ञापन के जरिए कमाई कर सकेगी। इसके बदले उसे निगम को हर महीने तय रकम देनी होगी।
जीडीए ठीक कराएगा तीनों एस्केलेटरफुट ओवरब्रिज पर तीन एस्केलेटर लगे हैं। इन्हें पूरी तरह ठीक कराने के बाद ही नगर निगम को सौंपेगा। पहले एस्केलेटर की मरम्मत, साफ-सफाई और पेंट का काम पूरा कराया जाएगा। इसके बाद नगर निगम इसका संचालन और रखरखाव निजी एजेंसी के माध्यम से कराएगा। मोहन नगर चौराहे पर बड़ी संख्या में लोग सड़क पार करते हैं। लेकिन एस्केलेटर खराब होने की वजह से उन्हें परेशानी होती है।
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.