नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। इसके चलते ठंड का एहसास हो रहा है। पूर्वानुमान के अनुसार, अगले कुछ दिनों में चक्रवात अकवान के असर से राजधानी में बढ़ती ठंड पर एक बार फिर ब्रेक लग सकता है।
बुधवार को सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है। यह सामान्य से 1.3 डिग्री कम रहा। हालांकि, तूफान अकवान के असर से अगले कुछ दिनों में दिल्ली की हवाओं का रुख बदल सकता है।
धूप खिली तो राहत, फिर बिगड़ेगी हवालगातार चौथे दिन प्रदूषण का स्तर खराब श्रेणी में रहा। हालांकि, सुबह ठंडी हवाओं और दिन में खिली धूप के चलते आसमान साफ रहा। बुधवार को विजिबिलिटी करीब 2500 मीटर तक पहुंच गई। नवंबर में प्रदूषण के बीच मौसम का यह बदलाव राहत भरा रहा। लेकिन अगले दो दिनों में हवा की गुणवत्ता बिगड़ने की आशंका है। शुक्रवार और शनिवार को प्रदूषण बेहद खराब श्रेणी में पहुंच सकता है।
सीपीसीबी के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली का औसत एक्यूआई 232 दर्ज किया गया। इसमें पीएम 2.5 प्रमुख प्रदूषक रहा। एनसीआर में फरीदाबाद का एक्यूआई 227, गाजियाबाद का 203, ग्रेटर नोएडा का 225, गुरुग्राम का 258 और नोएडा का 214 रहा।
नवंबर में कई सालों बाद इतना साफ आसमान, विजिबिलिटी सुधरीनवंबर में आमतौर पर धुंध और स्मॉग की मोटी चादर से ढकी रहने वाली दिल्ली इस बार अपेक्षाकृत साफ नजर आ रही है। सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (CREA) के विश्लेषक मनोज कुमार के मुताबिक, 16 से 17 नवंबर के बीच एनसीआर के 28 में से 19 शहरों में पीएम 2.5 का स्तर घटा।
IITM के डिसिजन सपोर्ट सिस्टम के अनुसार, 17 नवंबर को उत्तर-पश्चिमी हवाओं की रफ्तार 15 किलोमीटर प्रति घंटे तक रही। मिक्सिंग डेप्थ करीब 1500 मीटर और वेंटिलेशन इंडेक्स 6200 वर्ग मीटर प्रति सेकंड दर्ज किया गया।
स्काईमेट के महेश पलावत के अनुसार, सुबह नमी और प्रदूषकों के मिलने से धुंध बनती है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ नमी घटने और हवा चलने से विजिबिलिटी बेहतर हो जाती है। मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्र के मुताबिक, आसपास के चक्रवाती सिस्टम की दिशा और स्थिति उत्तर-पश्चिम भारत में हवा की रफ्तार और दिशा को प्रभावित कर सकती है।
यह बदला इस नवंबर मेंतेज हवाएं: कई बार रफ्तार 15 से 20 किलोमीटर प्रति घटे तक पहुंची।
कम धुंधः सुबह की धुंध के बावजूद दिन में आसमान साफ रहा।
पश्चिमी विक्षोभः इनके बाद उत्तर-पश्चिमी हवाओं से प्रदूषण फैलने में मदद मिली।
तापमानः ज्यादातर दिनो में तापमान सामान्य से ऊपर रहा।
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.