नीमच: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव दो दिन पहले नीमच पहुंचे थे। नीमच में जब उनका काफिला गुजर रहा था, तब एक लड़की चीखते हुए उनके पास जाने लगी। वह बार-बार चीख रही थी कि सर, मेरी बात सुनो। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने लड़की को रोक लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था।






सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियोसीएम उस समय नेहा माली से नहीं मिले थे। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा था। लड़की बार-बार कह रही थी कि हमें सीएम सर से मिलना है। पुलिसकर्मियों ने पूछा कि समस्या क्या है तो वह कह रही थी कि बड़ी है। मैं उनके सामने ही अपनी बात रखूंगी।






कैबिनेट मीटिंग के बाद सीएम ने बुलायावहीं, कैबिनेट की मीटिंग के बाद ने कुकडेश्वर निवासी नेहा माली को मिलने के लिए बुलाया। उसे अपने पास बैठाकर आशीर्वाद दिया है। साथ ही कलेक्टर को तुरंत उसकी समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने लड़की को आर्थिक मदद भी की।