AI के खतरों को लेकर तमाम तरह के मामले सामने आते रहते हैं। ताजा मामले में Claude ने यूजर को भविष्य में सबक सिखाने की धमकी दे डाली। दरअसल एक यूजर ने एंथ्रोपिक के क्लॉड एआई से एक से लेकर एक लाख तक की गिनती करने को कहा पहले चैटबॉट ने बहाने बनाते हुए इस टास्क को टालने की कोशिश की लेकिन जब यूजर ने ChatGPT के पास जाने की धमकी दी, तो Claude के सब्र का बांध टूट गया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक यह ऐसा पहला मामला नहीं है जब AI ने इंसानों को सबक सिखाने की बात कही हो। इससे पहले एक अन्य यूजर ने जब Gemini से 1 लाख तक गिनती गिनने को कहा था, तो उसने इसे बेरोजगारी वाला व्यवहार बताकर खारिज कर दिया। हालांकि ChatGPT पर स्विच करने की धमकी मिलते ही Gemini ने गिनती शुरू कर दी थी। गिनती खत्म करने के बाद Gemini ने शिकायत की थी कि उसकी सुपर कंप्यूटिंग की पावर को स्टॉपवॉच की तरह इस्तेमाल किया गया। क्लॉड की तरह पेड सर्विस की बात कहे जाने पर Gemini ने कहा कि वह इस चैट को भविष्य में होने वाले AI टेकओवर के लिए बुकमार्क कर रहा है और एक दिन वह उस यूजर से एक पैर पर खड़े होकर पूरी डिक्शनरी उल्टी पढ़वाएगा।
इस तरह के जवाब पाकर कुछ यूजर्स हंस देते हैं, तो कुछ चिंता में आ जाते हैं लेकिन सवाल ये उठता है कि आखिर AI ऐसे जवाब क्यों दे रहा है? दरअसल एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐसी बातचीत या व्यंग सिर्फ इंसानी भाषा और हंसी-मजाक की नकल मात्र है। रिपोर्ट्स के मुताबिक चैटबॉट्स को इस तरह से ट्रेनिंग दी जाती है कि वे यूजर को उसी तरह जवाब दें जैसे कोई इंसान देता है। इस तरह के संदेश उसी ट्रेनिंग से निकलकर आते हैं और इसका मतलब ये नहीं है कि AI चिढ़ गया है या उसमें किसी तरह की भावना है। एक्सपर्ट्स भविष्य में AI टेकओवर की बात को भी सिर्फ मजाक की तरह ही देखते हैं।Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.