नई दिल्ली: भूजल के इस्तेमाल पर निगरानी के लिए डिजिटल वॉटर मीटर और पीजोमीटर नहीं लगाने वाले 53 होटल और गेस्ट हाउस पर कार्रवाई होगी। नैशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ( NGT ) ने संबंधित अधिकारियों को इन प्रतिष्ठानों के खिलाफ तत्काल कदम उठाने का निर्देश दिया है। करोल बाग के एसडीएम ने ट्रिब्यूनल को एक हफ्ते में कार्रवाई पूरी कर रिपोर्ट देने का भरोसा दिया है। NGT की प्रधान पीठ ने 16 नवंबर को मामले की सुनवाई के दौरान यह निर्देश दिया। जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव और एक्सपर्ट मेंबर डॉ. अफरोज अहमद की पीठ ने दिल्ली जल बोर्ड की 2 सितंबर 2026 की अनुपालन रिपोर्ट पर गौर किया।




डिजिटल वॉटर मीटर नहीं पाए गएरिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के 555 होटल और गेस्ट हाउस में से 123 ने डिजिटल वॉटर मीटर और पीजोमीटर नहीं लगाए थे। दिल्ली जल बोर्ड की ओर से बार-बार सूचना देने के बावजूद इन प्रतिष्ठानों ने जरूरी उपकरण नहीं लगाए थे। सुनवाई के दौरान करोल बाग के एसडीएम ने बताया, कार्रवाई के बाद 42 प्रतिष्ठानों ने जरूरी उपकरण लगाकर नियमों का पालन कर लिया है।




बोरवेल नहीं होने की जानकारी दीवहीं, 25 प्रतिष्ठानों ने अपने परिसर में बोरवेल नहीं होने की जानकारी दी। एक प्रतिष्ठान एसडीएम के अधिकार क्षेत्र से बाहर है, जबकि दो के बोरवेल सील किए जा चुके हैं। इसके बाद 53 होटल और गेस्ट हाउस ऐसे बचे हैं, जिनके खिलाफ कार्रवाई की जानी है। ट्रिब्यूनल ने एसडीएम को एक हफ्ते के भीतर कार्रवाई कर एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) दाखिल करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 9 फरवरी 2027 को होगी।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.