नई दिल्ली: तिहाड़ जेल में पिछले कुछ वर्षों में कई बदलाव हुए हैं। जेल प्रशासन कैदियों के साथ ही उनसे मिलने आने वाले रिश्तेदारों को बेहतर सुविधाएं देने का दावा करता है। इसके बावजूद ऑनलाइन के दौर में भी लोगों को जेल में बंद अपनों से मिलने के लिए धक्के खाने पड़ रहे हैं। मुलाकात की बुकिंग स्लिप लेने के लिए काउंटर पर आने वाले लोगों को घंटों लाइन में इंतजार करना पड़ता है। सर्वर डाउन होने पर उनकी परेशानी और बढ़ जाती है।
कई घंटों तक नहीं चालू हुआ सर्वरमंगलवार शाम तिहाड़ जेल के गेट नंबर 1 पर स्थित काउंटर पर ऐसी ही स्थिति देखने को मिली। शाम होने से पहले ही सर्वर डाउन होने के कारण बुकिंग स्लिप मिलनी बंद हो गई थी। लोग काफी देर से इंतजार कर रहे थे। खजूरी से आए ने बताया कि वह करीब डेढ़ घंटे से लाइन में खड़े हैं, लेकिन सर्वर चालू नहीं हुआ।
उनका एक जानकार जेल में बंद है। उससे मिलने के लिए वह बुकिंग स्लिप बनवाने आए थे, ताकि अगले दिन की तारीख मिलने पर मुलाकात कर सकें।
अक्सर आती है सर्वर की समस्यात्रिलोकपुरी से आए आशीष ने बताया कि यहां अक्सर सर्वर की समस्या रहती है। लोगों के मुताबिक, सुबह 8 बजे के बाद बुकिंग स्लिप के लिए काउंटर खुलता है। लोग लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते हैं। नंबर आने पर उन्हें अपनी जानकारी और पहचान पत्र देना होता है। इसके बाद उपलब्ध तारीख के अनुसार बुकिंग स्लिप मिलती है। तय दिन पर आकर कैदी से मुलाकात की जा सकती है। काउंटर पर बुकिंग स्लिप का इंतजार करने वालों में महिलाएं भी शामिल थीं।
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.