पटना: 15 अगस्त, 2002 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी लाल किले की प्राचीर से भाषण कर रहे थे। इस भाषण में उन्होंने राष्ट्रीय रेल विकास योजना की घोषणा की। इस योजना के तहत देश भर में चार विशाल रेल पुल बनाया जाना था। उस समय नीतीश कुमार रेल मंत्री थे। वे जानते थे कि मिथिलांचल को कोसी से जोड़ने वाला रेल पुल पिछले 86 साल से टूट पड़ा है और यहां के लोग पिछले कई दशक से नये पुल की मांग कर रहे हैं।




जैसे ही चार नये महासेतु बनाये जाने की घोषणा हुई रेल मंत्री नीतीश कुमार तत्काल प्रधानमंत्री वाजपेयी के पास पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री को बिहार के लोगों की 86 साल पुरानी पीड़ा से वाकिफ कराया। प्रधानमंत्री वाजपेयी ने नीतीश कुमार की पहल पर कोसी महासेतु का प्रस्ताव, परियोजना में शामिल कर लिया।




पीएम वाजपेयी ने किया था शिलान्यास6 जून 2003 को प्रधानमंत्री की आधारशिला रखी। इस मौके पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया था। रेल मंत्री नीतीश कुमार और बिहार की तत्कालीन मुख्यमंत्री राबड़ी भी कार्यक्रम में मौजूद थे। कोसी महासेतु की लंबाई दो किलोमीटर निर्धारित थी और इसका निर्माण 6 साल के अंदर करना था। यानी अटल-नीतीश के इस ड्रीम प्रोजेक्ट को 2009-10 तक पूरा हो जाना चाहिए था।




पुल का शिलान्यास बिहार के लिए ऐतिहासिक क्षणकोसी महासेतु का शिलान्यास, बिहार के लिए एक ऐतिहासिक क्षण था। 68 साल बाद मिथिलांचल और कोसी के लोगों में खुशी छा गयी कि अब वे इस रेल पुल से फिर आपस में जुड़ जाएंगे। 1887 में अंग्रेजी राज के दौरान दरभंगा-झंझारपुर रेल लाइन को सहरसा-फारबिसगंज रेल खंड से जोड़ने के लिए निर्मली के पास एक छोटा रेल पुल बनाया गया था। यह पुल मीटरगेज रेल लाइन के लिए बना था।




उस समय मिथिलांचल के लोग रेल से सीधे सहरसा, पूर्णिया फारबिसगंज तक जाते थे। यह बहुत बड़ी सुविधा थी। इसके होने से सैकड़ों किलोमीटर की दूरी बचती थी।




1934 के भूकंप में पुल टूटा, 298 किलोमीटर की दूरी बढ़ीलेकिन 1934 के विनाशकारी भूकंप में यह रेल पुल जमींदोज हो गया। इसकी वजह से दरभंगा क्षेत्र के लोगों को 298 किलोमीटर घूम कर सुपौल, सहरसा जाना पड़ता था। निर्मली और भपटियाही दोनों ही सुपौल जिले का कसबा हैं। लेकिन दोनों कस्बों के बीच से कोसी नदी गुजरती है। एक जिले में होकर भी नदी के कारण ये दो कसबे अलग-अलग किनारे पर दूर बसे हैं। निर्मली, मिथिलांचल के मधुबनी से सटा हुआ है।




निर्मली, मिथिलांचल और कोसी का प्रवेश द्वार है। लेकिन जब 1934 में अंग्रेजी पुल ढह गया तो निर्मली के लोगों को भी अपने जिला मुख्यालय सुपौल जाने के लिए करीब 298 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाना पड़ता था।




लाखों लोग 68 साल झेलते रही पीड़ा, 2002 में घोषणाकोसी नदी पर पुल नहीं होने के कारण मिथिलांचल और कोसी के लाखों लोग 1934 के बाद से ही परेशानी झेलने लगे। बेवजह उन्हें 298 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती। भारत आजाद हुआ। कई सरकारें आयी और गयी। लेकिन किसी ने इतने बड़े जनसमूह की पीड़ा नहीं समझी।




लेकिन 68 साल बाद यहां के लोगों के मन में अपनी किस्मत बदलने की उम्मीद तब जगी जब 2002 में नीतीश कुमार ने कोसी महासेतु के प्रस्ताव को केन्द्रीय परियोजना में शामिल कराया।




2004 में अटल सरकारी हारी तो पुल का काम धीमा पड़ालेकिन 2004 के लोकसभा चुनाव में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में एनडीए की हार हो गयी। मनमोहन सिंह के नेतृत्व में यूपीए की नयी सरकार बनी। नयी सरकार बनी तो कोसी महासेतु के निर्माण की गति धीमी पड़ गयी। इसके अलावा भूमि अधिग्रहण की समस्या और कोसी के प्रवाह मार्ग के बदलने से भी निर्माण कार्य बाधित हुआ। 2008 में कुसहा बांध टूटने से कोसी नदी ने अपना तय रास्ता बदल लिया था।




इससे कारण भी निर्माण कार्य बाधित हुआ। उस समय भाजपा ने आरोप लगाया था कि केन्द्र सरकार की उपेक्षा के कारण कोसी महासेतु समय पर नहीं बना। 2014 में जब केन्द्र में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनी तो पुल के निर्माण कार्य में तेजी आयी।




86 साल बाद सपना साकार, कोसी महासेतु का उद्घाटनशिलान्यास के करीब 17 साल बाद 18 सितम्बर 2020 को को राष्ट्र के लिए समर्पित किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा था, “कोसी महासेतु अटल जी और नीतीश बाबू का ड्रीम प्रोजेक्ट था। आज उनका यह सपना साकार हुआ। नीतीश बाबू जैसा सहयोगी हो तो क्या कुछ संभव नहीं है।” कोसी महासेतु बन जाने से मिथिलांचल और कोसी क्षेत्र की दूरी 298 किलोमीटर से घट कर सिर्फ 22 किलोमीटर रह गयी।




सबसे खास बात ये कि इस पुल का निर्माण कार्य कोरोना महामारी के बीच पूरा हुआ था। नीतीश कुमार उस समय मुख्यमंत्री थे। उन्होंने पुल के उद्घाटन पर पीएम मोदी की दिल खोल कर तारीफ की।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.