पटना: बिहार में जनगणना -2027 को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। राज्य में अगले वर्ष 25 जनवरी से 28 फरवरी तक घर-घर जाकर जनगणना की जाएगी। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने बुधवार को अपने ऑफिस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इस बार आम लोगों को जनगणना प्रक्रिया में भागीदारी का एक अतिरिक्त विकल्प भी मिलेगा। प्रगणकों के घर पहुंचने से पहले 10 जनवरी से 24 जनवरी तक नागरिक
बिहार में जनगणना 2027 की तैयारीमंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने बताया कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त कार्यालय, नई दिल्ली की अधिसूचना के तहत राज्य में जनगणना का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इस कार्य के सफल संचालन की जिम्मेदारी राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के जनगणना कोषांग को सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि जनगणना के लिए तय समय में प्रगणक (Enumerator) घर-घर जाकर जनसंख्या से संबंधित आवश्यक जानकारियां एकत्र करेंगे।
के सेकेंड फेज यानि जनसंख्या परिगणना (Population Enumeration) की तैयारियां शुरू हो चुकी है। पटना के बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (BIPARD) में मास्टर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो चुका है। कार्यक्रम का उद्घाटन राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की सचिव, शिमा त्रिपाठी और निदेशक, जनगणना कार्य निदेशालय-सह-मुख्य प्रधान जनगणना पदाधिकारी, रंजिता की ओर से संयुक्त रूप से किया गया।
जनगणना 2025 के लिए पटना में ट्रेनिंगजनगणना कार्य निदेशालय और राज्य सरकार के जनगणना नोडल विभाग यानि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग और BIPARD के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम कुल चार बैचों में आयोजित किया जाएगा। प्रथम और द्वितीय बैच का प्रशिक्षण 18 से 21 नवंबर 2026 तक और तृतीय एवं चतुर्थ बैच का प्रशिक्षण 23 से 26 नवंबर 2026 तक तय है।
इन बैचों में जनगणना कार्य निदेशालय, बिहार के 52 अधिकारियों और राज्य के सभी जिलों से नामित 108 पदाधिकारियों सहित कुल 160 प्रतिभागियों को राष्ट्रीय प्रशिक्षकों की ओर से प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
ट्रेनिंग का मुख्य उद्देश्य मास्टर प्रशिक्षकों को जनसंख्या परिगणना की प्रक्रिया, निर्धारित दिशा-निर्देशों, कार्यप्रणाली और तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें व्यावहारिक रूप से दक्ष (Efficient) बनाना है। इस दौरान प्रतिभागियों को जनसंख्या परिगणना (PE) मोबाइल ऐप के उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
शंका समाधान के लिए मल्टीलेवल ट्रेनिंगट्रेंड मास्टर प्रशिक्षक अपने-अपने जिलों में 29 नवंबर से 12 दिसंबर 2026 तक फील्ड प्रशिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। इसके बाद संबंधित जिलों के फील्ड प्रशिक्षक दिसंबर 2026 के अंतिम सप्ताह से जनवरी 2027 के पहले सप्ताह तक प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, ताकि जनसंख्या परिगणना (Population Census) के वास्तविक कार्य के पूर्व सभी संबंधित कर्मियों को आवश्यक प्रशिक्षण एवं तकनीकी जानकारी उपलब्ध हो सके।