संदीप कुमार, मुजफ्फरपुर: जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र शाहपुर पट्टी गांव से अपहृत नवजात शिशु को पुलिस ने महज चार घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। नवजात को सदर थाना क्षेत्र के एक होटल के कमरे से बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपितों में पारू थाना क्षेत्र का महेंद्र राम और पश्चिम बंगाल के बिलासपुर (कोलकाता) की कावेरी दास शामिल है।




मासूम होटल से बरामद ने बताया कि 17 नवंबर की शाम शाहपुर पट्टी गांव से नवजात के अपहरण की सूचना मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर सरैया एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी जांच और मानवीय सूचना के आधार पर छापेमारी शुरू की।




बंगाल की महिला गिरफ्तारजानकारी के मुताबिक इसके बाद मुजफ्फरपुर शहर के एक होटल में छिपाकर रखे गए नवजात को बरामद कर लिया गया। मौके से दोनों आरोपितों को भी गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि महिला गुजरात में रहती है। वहीं उसकी पहचान शाहपुर पट्टी गांव के एक युवक से हुई थी। युवक भी गुजरात में ही रहता था। दोनों के संपर्क के बाद महिला गांव पहुंची थी।




महिला से पूछताछ जारीपूछताछ में महिला ने बताया कि उसके पहले से बेटियां हैं और वह एक बेटे की तलाश में थी। इसी दौरान दोनों ने मिलकर नवजात के अपहरण की साजिश रची और घटना को अंजाम दिया। इस संबंध में शुरू कर दी है। नवजात की बरामदगी की सूचना सीडब्ल्यूसी को भी दी गई है।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.