प्रमोद पाल, गोरखपुर: यूपी चुनाव 2027 को लेकर अखिलेश यादव प्रदेश में लोगों तक पहुंच बनाने में जुट गए हैं। इसी क्रम में अखिलेश यादव ने गोरखपुर में बुधवार को एक रोड शो किया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के रोड शो के दौरान एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया।
कूड़ाघाट में गाड़ी की चपेट में आने से चौरी-चौरा के राजधानी गांव निवासी भाजपा नेता ओंकार सिंह श्रीनेत के 12 वर्षीय मासूम बेटे की मौत हो गई। इस घटना ने सपा के रोड शो में सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सपा प्रमुख के रोड शो के दौरान हुए इस हादसे में एक मासूम की जान चली गई और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। आखिर इतने बड़े राजनीतिक कार्यक्रम में आम जनता और बच्चों की सुरक्षा के लिए क्या इंतजाम किए गए थे? वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने की जिम्मेदारी किसकी थी? स्थानीय लोग इस पर सवाल कर रहे हैं।
संजय निषाद ने पिता से फोन पर बातचीत कीहादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर क्षेत्रीय विधायक ई. सरवन निषाद ने मृतक किशोर के पिता ओंकार सिंह और परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। वहीं, कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने फोन पर विधायक से बात कर परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
कुछ सवाल जिनका जवाब नहींअब बड़ा सवाल यह है कि इस हादसे की जिम्मेदारी कौन लेगा? प्रशासन को मामले की निष्पक्ष जांच कर सुरक्षा व्यवस्था में हुई संभावित लापरवाही का पता लगाना चाहिए। राजनीति और शक्ति प्रदर्शन से पहले जनता की सुरक्षा जरूरी है। एक मासूम की मौत ने सपा के रोड शो की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.