नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स की जान एमएस धोनी ने 19 साल के अपने ऐतिहासिक आईपीएल करियर को अलविदा कह दिया है। धोनी के इस फैसले के बाद क्रिकेट जगत से भावुक प्रतिक्रियाओं का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में 18 नवंबर को क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक बेहद दिल छू लेने वाला संदेश साझा कर माही को श्रद्धांजलि दी है।






सचिन ने याद की बांग्लादेश की वह पारी, जब सौरव गांगुली से कही थी खास बातसचिन तेंदुलकर ने धोनी के शुरुआती दिनों को याद करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने पहली बार बांग्लादेश में धोनी की विस्फोटक बल्लेबाजी देखकर ही उनकी असाधारण प्रतिभा को पहचान लिया था।