जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म के एक स्टॉल में आग लग गई। उद्घाटन के पहले फूड स्टॉल में आग भड़क गई। जिसके कारण यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। आरपीएफ जवानों प्लेटफार्म में ट्रेन के डिब्बों में पानी कर सप्लाई के लिए लगी लाइन के पाइप का उपयोग कर आग पर काबू प्राप्त किया।






20 नवंबर को होना था उद्घाटनआग पर आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू प्राप्त किया जा सका। आरपीएफ से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य नंबर 1 में कटनी की तरफ स्थापित किये गये नये फूड स्टॉल का उद्घाटन 20 नवंबर को उद्घाटन होना था। स्टॉल पूरी तरह से बंद था और उसके अंदर दो रेफ्रिजरेटर सहित खाने पीने का अन्य सामान रखा हुआ था।






अचानक भड़क गई आगस्टॉल में शाम लगभग साढ़े चार बजे अचानक आग भड़क गई। आग के कारण स्टॉल में रखे रेफ्रिजरेटर का कंप्रेसर फट गया। जिसके कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। स्टॉल में आग लगने की सूचना मिलने पर तत्काल आरपीएफ जवानों ने मोर्चा संभाल लिया। आरपीएफ जवानों प्लेटफार्म में ट्रेन के डिब्बों में पानी कर सप्लाई के लिए लगी लाइन के पाइप का उपयोग कर आग पर काबू प्राप्त करने का प्रयास किया। घटना की जानकारी लगने पर दमकल वाहन भी घटनास्थल पर पहुंच गई थी।






आधे घंटे में लगी आगआग पर काबू प्राप्त करने में आधा घंटे से अधिक का समय लगा। स्टॉल में आग लगने के कारण प्लेटफार्म में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया था। प्लेटफार्म में खडे यात्री सुरक्षित स्थान की तलाश में दौड़ने लगे थे। आग की लपटें शेड तक पहुंच रही थी। जिसके कारण प्लेटफार्म में धुआ भर गया था। घटना की जानकारी मिलने पर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुँच गये थे। स्टॉल के समीप ही पार्सल कार्यालय स्थित है। कार्यालय के समीप रखे सामान को तत्काल हटाकर सुरक्षित किया गया।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.