पटना: वैसे तो नीतीश कुमार की राजनीतिक रणनीति में लव-कुश समीकरण हमेशा से केंद्र में रहा है। इस बार भी बतौर जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष होते हुए भी नीतीश कुमार के राष्ट्रीय संगठन में लव कुश का ही बोलबाला है। मुस्लिम पर विशेष ध्यान नीतीश कुमार का रहता है सो ,इस बार भी है। खानापूर्ति में सवर्ण और दलित तो हैं। लेकिन यादव,पासवान,वैश्य की कोई रिक्तिया जदयू के राष्ट्रीय संगठन में तो नहीं दिखी। तो किन चेहरों से खड़ा हुआ है नीतीश कुमार के नेतृत्व में जनता दल यू का राष्ट्रीय संगठन एक नजर।




तरजीह तो लवकुश को मिलती रही कह ले या सच मान ले ,लेकिन एक सच है कि पार्टी की पहचान जातीय हो गई है। यादवों की पार्टी राजद, कुर्मी की पार्टी जेडीयू, वैश्य और सवर्ण की पार्टी बीजेपी या पासवान की पार्टी लोजपा। इसलिए जब कभी भी जेडीयू का सांगठनिक ढांचा खड़ा किया गया, तब तब लव कुश समीकरण को साधने की कोशिश भी हुई है। और तब राष्ट्रीय और प्रांतीय स्तर पर पदाधिकारियों की सूची में कुर्मी और कुशवाहा समाज के चेहरों को तरजीह मिली है।




इस बार भी सांगठनिक टीम बनी है तो लव-कुश समुदाय के नेताओं को विभिन्न पदों पर तरजीह मिली है। जदयू के सांगठनिक ढांचा का एक जातीय चेहरा..जेडीयू के सांगठनिक ढांचा में जो पदाधिकारी बने हैं उनमें सबसे ज्यादा कुर्मी जाति की भागीदारी है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार सहित आठ लोग सांगठनिक पदाधिकारी बनाए गए हैं। इनमें मंत्री श्रवण कुमार उत्तर प्रदेश के प्रभारी हैं तो दो महासचिव, तीन सचिव एक प्रवक्ता का पद हासिल है। एक विवरण




कुर्मी: आठनीतीश कुमार : राष्ट्रीय अध्यक्ष




श्रवण कुमार: उत्तर प्रदेश प्रभारी




सुनील कुमार : महासचिव




मनीष वर्मा: महासचिव




रवींद्र प्रसाद: सचिव




संजय कुमार : सचिव




शैलेन्द्र कुमार: सचिव




शालिनी पटेल: मीडिया




मुस्लिम पर मेहरबानकुर्मी के बाद नीतीश कुमार की टीम में मुस्लिम नेता सबसे ज्यादा शामिल हैं। इनमें दो महासचिव और दो सचिव पद हासिल हुए हैं।




मुस्लिम: चार




अफाक अहमद : महासचिव




कहकशा परवीन: महासचिव




गुलाम रसूल बलियावी: महासचिव




मो. निशार: सचिव




सवर्ण: चारजनता दल यू की राष्ट्रीय टीम में चार पद सवर्ण के हाथ लगे हैं।इनमें महासचिव के एक,सचिव के दो और मीडिया एक पद शामिल हैं।




1.हर्ष वर्धन : महासचिव




2.दयानंद राय: सचिव




3.धर्मेंद्र तिवारी : सचिव




4.राजीव रंजन: मीडिया




दलित: दोइस बार दलित से भी जदयू के संगठन में कोई खास पद नहीं मिला।




1. श्याम रजक : महासचिव




2. अशोक राम : अनुसूचित जाति ,जनजाति प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है।




जो नहीं हैं वो और भी कुछ हो जाते हैं। पर जो जाति नहीं है उनमें से यादव ,वैद्य और पासवान जाति से नहीं हैं।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.