'बिग बॉस 20' में हमने पिछले एपिसोड में देखा कि काजी की बात सुनकर मनीष कितने नाराज हो गए। काजी ने उन्हें प्रफेसर कह दिया जिसके बाद मनीष अपना आपा खो बैठे। वहीं लव के एटिट्यूड पर आम्रपाली ने उंगली उठाई और कहा कि स्काउट के साथ उन्होंने गलत किया है। अब आगे कैप्टंसी की रेस में खेल और बिगड़ने वाला है।




'बिग बॉस' कैप्टंसी टास्क में बिग बॉस कहते हैं, 'कैप्टंसी की दावेदारी के प्रति इस सी को स्पॉन्ज से पूरी तरह भरना है। अन्य घरवाले जो आपको कैप्टन नहीं बनने देना चाहते हैं, वो आपके खांचे में से फोम निकालते रहेंगे। इस टास्क में स्पॉन्ज बचाने के दौरान लव खांचे में ही लेट जाती हैं और बचाने के चक्कर में अरिश्फा को नाखून लग जाता है।




लव पेट के बल लेटी हुई है और स्पॉन्ज दबाकर रखे हैं, जिसके बाद अरिश्फा और उदिति और माही स्पॉन्ज खींचने की कोशिश कर रहीं। आखिरकार बेल बजने तक लव सिर्फ एक स्पॉन्ज बचा पाती हैं।




अब इसी टास्क के दौरान माही कहती हैं- आपने दांत काटा है मुझे, मुझे लगा है। इसपर लव कहती हैं- मैंने नहीं काटा। मेरे मुंह के अंदर हाथ क्यों लगा रहे हो? माही मेडिकल रूम में जाती हैं। लव कहती हैं- दांत का मार्क क्यों नहीं दिख रहा?

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.