बैतूल: मध्य प्रदेश बैतूल जिले में जड़ी-बूटियों का काढ़ा पीने से 2 युवकों की मौत हो गई है जबकि पांच लोगों की हालत गंभीर। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, एक बाबा ने शराब की लत छुड़ाने के लिए काढ़ा पिलाया था। इसी काढ़ा को पीने से 7 युवकों की तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया जहां दो लोगों की मौत हो गई जबकि 5 की हालत गंभीर बनी हुई है।




मामला जिले के चिचोली थाना क्षेत्र के राजा बैठक ढाना गांव का है। बुधवार को शराब की लत छुड़ाने के नाम पर 7 युवकों को एक बाबा ने जड़ी-बूटियों का घोल (काढ़ा) पिलाया था। काढ़ा पीने के बाद सभी को उल्टियां हुईं और वे बेहोश होने लगे।






शराब छुड़ाने के लिए पिलाई दवाजानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत पाठाखेड़ा के राजा बैठक ढाना में ओझा परते नामक बाबा रहता है। यह बाबा दो सालों से छुड़ाने का दावा करते हुए लोगों को काढ़ा पिला रहा था। बुधवार को बाबा के पास आठनेर, चिचोली और सारनी गांव के लोग शराब छुड़ाने के लिए काढ़ा पीने पहुंचे थे।




मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान आठनेर निवासी रामकिशोर और इमलीखेड़ा निवासी संजय के रूप में हुई है। वहीं, बीमार हुए पांच लोगों में अल्वेरा (आठनेर) के रामदास और सहदेव के अलावा मोहन, राकेश और विजय शामिल हैं।






घोल और जड़ी-बूटी के सैंपल लैब भेजे गएमौके पर पहुंची पुलिस ने के सैंपल को जब्त कर लिया है। जांच के लिए काढ़े को लैंब में भेजा गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजीव शर्मा ने दवा में जहरीला पदार्थ होने की आशंका जताई है। वहीं, तहसीलदार श्याम सिंह उईके ने मौके पर लोगों के बयान दर्ज किए। पुलिस के अनुसार, काढ़ा किसने बनाया है उसकी तलाश की जा रही है।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.