मुंबई में द अर्थशॉट प्राइज के इवेंट का आयोजन किया गया। इस इवेंट में तेंदुलकर परिवार ने भी हिस्सा लिया। महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के साथ उनकी पत्नी अंजलि, बेटी सारा और बहू सानिया चंडोक पहुंचीं।
सारा तेंदुलकर ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में इस इवेंट की फोटो शेयर की हैं। उन्होंने अपने लुक को खुले बालों और मिनिमल ज्वेलरी के साथ पूरा किया। इस आउटफिट में सारा काफी स्टाइलिश दिख रही हैं।
अर्थशॉट प्राइज पर्यावरण के क्षेत्र में दिया जाने वाला पुरस्कार है। इसकी शुरुआत 2020 में प्रिंस विलियम ने की थी। पहली बार इसका आयोजन मुंबई में किया गया। इस इवेंट में बॉलीवुड के भी बड़े-बड़े सेलिब्रिटिज पहुंचे थे।
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.