अमेरिका के दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सीधी बात यह है कि भारत एक आर्थिक आपदा की कगार पर खड़ा है. यही सच्चाई है. कोई इसे नजरअंदाज कर सकता. मीडिया इसे नजरअंदाज कर सकता है, लेकिन भारत में बेरोजगारी की एक बहुत बड़ी समस्या है. 


मॉडरेटर लिडिया पोलग्रीन के सवाल का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भारत की शिक्षा व्यवस्था में भी एक बहुत बड़ी समस्या है. भारी बेरोजगारी और देश की शिक्षा व्यवस्था को लेकर गहरी चिंताओं के कारण भारत एक बड़े आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है. 


युवाओं में निराशा- राहुल गांधी 
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक राहुल गांधी ने कहा कि युवाओं का एक वर्ग जो मौजूदा हालात को लेकर निराशा जता रहा है, वह मध्यम वर्गीय परिवारों से आता है और उसने औपचारिक शिक्षा प्राप्त की है. उन्होंने कहा कि युवाओं में इस निराशा का मुख्य कारण यह है कि उन्हें अपना कोई भविष्य नजर नहीं आता. उन्होंने कहा, "हम इसका अध्ययन कर रहे हैं, इस पर गौर कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि इसकी वजह काफी दिलचस्प है. असल बात यह है कि उन्हें अपना कोई भविष्य नहीं दिखता." 


बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था पर की बात
करियर के अवसर को लेकर युवाओं और उनके माता-पिता के बीच बढ़ती दूरी के बारे में बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि नई पीढ़ी पिछली पीढ़ी की सलाह और अनुभवों पर सवाल उठा रही है. उन्होंने जोर देकर कहा कि भविष्य के अवसरों की कमी, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी चिंताएं ऐसी बड़ी चुनौतियां हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.


उन्होंने कहा, "वे असल में अपने माता-पिता से यही कह रहे हैं और हमें यह बात खुद माता-पिता से सुनने को मिल रही है कि आप सफल नहीं हैं, आपके पास कोई नौकरी नहीं है, इसलिए आप हमें वह करने के लिए नहीं कह सकते जो आपने किया था, क्योंकि वह तरीका काम नहीं करता है." 


राहुल गांधी अमेरिका के दो दिवसीय दौरे पर हैं, जहां उन्होंने न्यूयॉर्क की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में छात्रों और फैकल्टी के साथ एक शैक्षणिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया. आज उनके यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो जाने का भी कार्यक्रम है. 



होर्मुज में 24 भारतीयों वाले टैंकर पर हमले से गुस्से में भारत, 'जहाजों को निशाना बनाना बंद करो'

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.