न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दिवाली के रंग में रंगे नजर आए. एक दिवाली इवेंट में वो इंडियन ट्रे़डिशनल कपड़ों सफेद कुर्ता-पजामा में नजर आए. इस इवेंट में उन्होंने दो महाकाव्य रामायण और महाभारत की तारीफ की. उन्होंने कहा कि इनसे सीख लेनी चाहिए.


इस इवेंट में जोहरान सफेद कुर्ता-पजामा के साथ लाल रंग का दुपट्टा लेकर आए थे. जोहरान ममदानी ने अपने दिवाली इवेंट में रामायण और महाभारत की तारीफ करते हुए कहा- ये हमें रिश्तों और परिवार की असलियत समझाते हैं.


रामायण क्या सिखाती है
जोहरान ममदानी ने कहा, “रामायण हमें बताती है कि हमें कैसा भाई, पत्नी, पति और दोस्त बनना चाहिए. वहीं महाभारत दिखाती है कि परिवार असल में कैसे होते हैं. जहां सबसे बहादुर नायक और सबसे बुद्धिमान देवता भी गलतियां कर बैठते हैं.”


ममदानी ने ये भी कहा कि इस दिवाली हमें याद रखना होगा कि अभी न्याय और समानता के लिए बहुत काम बाकी हैं. हिंदू मंदिरों को निशाना बनाए जाने और सिखों को टारगेट किए जाने पर भी ममदानी ने चिंता व्यक्त की.  वाशिंगटन से दिल्ली तक की राजनीति का जिक्र किया और कहा कि यह आपका घर है न्यूयॉर्क आपका शहर है. विविधता और एकता की रोशनी हमेशा नफरत पर भारी पड़ेगी. अपने संबोधन के आखिर में जोहरान ने बैटरी से चलने वाले दीये जलाकर दिवाली मनाने की अपील की और सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दीं.


ट्रंप के ऑफिस में मनाई गई थी दिवाली


बता दें अमेरिका में दिवाली के मौके पर डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ऑफिस में ये त्योहार मनाया था. व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में भारतीय समुदाय, सीईओ और अधिकारियों के साथ दिवाली मनाई. इस दौरान उन्होंने दीया जलाया और उन्हें तुलसीदास रचित 'हनुमान चालीसा' भेंट की गई. उन्होंने दिवाली सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की थीं. दिवाली का त्योहार दुनियाभर में मनाया जाता है.


CJI से गलत व्यवहार के मामले में SC का नोटिस, वकील ने कहा था- पद पर रहने के योग्य नहीं

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.