मुंबई में मंगलवार, 17 नवंबर को 'द अर्थशॉट प्राइज अवॉर्ड्स' का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं. इवेंट में करण जौहर, आलिया भट्ट, रकुल प्रीत सिंह और मौनी रॉय समेत कई सितारे नजर आए. हालांकि, इस शाम की पूरी लाइमलाइट ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और केट मिडलटन ने लूट ली. दोनों अपने शानदार लुक से हर किसी का ध्यान खींचा.
खास बात ये रही कि इस मौके पर ब्रिटिश शाही कपल ने भारतीय डिजाइनरों के कपड़े पहने. केट मिडलटन लाल रंग के खूबसूरत अनारकली में नजर आईं, वहीं प्रिंस विलियम ब्लैक बंदगला पहनकर पहुंचे.
लाल अनारकली में छाईं केट मिडलटन
केट मिडलटन ने इस इवेंट में भारतीय डिजाइनर महिमा महाजन का डिजाइन किया हुआ लाल अनारकली पहना. फुल लेंथ इस अनारकली पर गोल्डन डॉट्स बने थे.

इसकी फिटेड बॉडी और घेरदार स्कर्ट इसे बेहद खूबसूरत लुक दे रही थी.

अनारकली की नेकलाइन, कमर और स्लीव्स पर हरे और सिल्वर रंग की बारीक कढ़ाई की गई थी, जो लाल रंग के साथ काफी अच्छी लग रही थी.
View this post on Instagram
केट ने अपने लुक को डायमंड नेकलेस और खूबसूरत ईयररिंग्स के साथ पूरा किया. उन्होंने लाल रंग का क्लच कैरी किया और बालों को आधे बांधकर आधे खुले रखा. हल्का मेकअप और सॉफ्ट लिप कलर उनके लुक को और निखार रहा था.

ब्लैक बंदगला पहनकर पहुंचे प्रिंस विलियम
वहीं, प्रिंस विलियम भी भारतीय डिजाइनर के कपड़ों में नजर आए. उन्होंने मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ कस्टम-मेड ब्लैक बंदगला पहना.

इस बंदगले में हाई कॉलर, शानदार फिटिंग और सामने बटन लगे थे. उन्होंने इसके साथ ब्लैक ट्राउजर और मैचिंग फॉर्मल शूज पहने. उनका लुक काफी क्लासिक और एलिगेंट रहा.

10 साल बाद भारत आए केट-विलियम
बता दें कि केट मिडलटन और प्रिंस विलियम करीब 10 साल बाद एक बार फिर भारत आए हैं. इससे पहले दोनों साल 2016 में भारत दौरे पर आए थे. इस बार दोनों मुंबई में अर्थशॉट प्राइज अवॉर्ड्स में शामिल हुए. वहीं, 18 नवंबर को ये शाही कपल दिल्ली पहुंचेगा, जहां उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात होने वाली है.
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.