ब्लॉकबस्टर फिल्म 'रामायण' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 2 हफ्ते पूरे होने में बस कुछ ही दिन बचे हैं. यश और रणबीर कपूर स्टारर इस फिल्म ने सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन वीकडेज में इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में काफी गिरावट देखी गई है फिर भी ये हर दिन दबाकर नोट छाप रही है और नए-नए माइलस्टोन पार कर रही है. चलिए जानते हैं, 'रामायण' ने 13वें दिन कितनी कमाई की है?
'रामायण' ने 13वें दिन कितनी कमाई की?
'रामायण' का बॉक्स ऑफिस पर डंका बज रहा है. नितेश तिवारी निर्देशित इस फिल्म को लोग खूब पसंद कर रहे हैं खासतौर पर फैमिली ऑडियंस इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में थिएटर पहुंच रही है. यहां तक कि वीकडेज में भी ये बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है. इसी के साथ इसके कलेक्शन रजिस्टर के आंकड़े भी हर दिन बढ़ते जा रहे हैं. बता दें कि 'रामायण' ने पहले हफ्ते में 564.60 करोड़ कमाए थे. वहीं दूसरे मंडे यानी 12वें दिन फिल्म की कमाई में पहली बार बड़ी मंदी देखी गई थी और इसने 32 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं दूसरे मगलवार को फिर इसकी कमाई में मंदी देखी गई.
'रामायण' बनी दूसरे मंगलवार सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'रामायण' की कमाई में बेशक दूसरे मंगलवार गिरावट आई लेकिन ये रिकॉर्ड बनाने से नहीं चूकी. 28.70 करोड़ की कमाई के साथ ये फिल्म दूसरे मंगलवार दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. इसने धुरंधर 2 की 28 करोड़ की कमाई को मात दे दी है. हालांकि ये धुरंधर को पछाड़ नहीं पाई.
ये हैं दूसरे मंगलवार की टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में (इंडिया नेट कलेक्शन)
'रामायण' के बारे में
नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित और नमित मल्होत्रा के 'प्राइम फोकस स्टूडियो' द्वारा DNEG और यश के 'मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स' के सहयोग से बनाई गई इस फिल्म का पहला भाग 5 नवंबर को रिलीज़ हुआ था. 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साई पल्लवी सीता के रूप में और यश रावण के रूप में नजर आएंगे. कलाकारों की इस टोली में लक्ष्मण के किरदार में रवि दुबे, राजा दशरथ के रूप में अरुण गोविल और कैकेयी के रूप में लारा दत्ता भी शामिल हैं. दो भागों में बनी इस फिल्म में ऑस्कर विनिंग म्यूजिशयन ए.आर. रहमान और हंस ज़िमर ने म्यूजिक दिया है, जबकि एक्शन कोरियोग्राफी टेरी नोटरी और गाइ नॉरिस ने संभाली है. इस फिल्म का दूसरा पार्ट साल 2028 की दीवाली में रिलीज होगा.
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.