नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में पिछले कई दिनों से चली आ रही तेजी पर आज ब्रेक लग गया। पिछले सत्र में सेंसेक्स करीब 9 महीने के हाई पर पहुंच गया था। इस महीने बीएसई सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में करीब 11 फीसदी तेजी आई थी। लेकिन आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स 700 अंक से अधिक गिर गया। इस गिरावट से निवेशकों को करीब 5 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। निफ्टी में भी 200 अंक की गिरावट आई।
बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 700 से अधिक गिरावट के साथ 81,814 अंक पर आ गया जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स 200 अंक से ज्यादा फिसलकर 25,200 के स्तर से नीचे पहुंच गया। ब्रॉडर बाजार में भी गिरावट आई। निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 250 में एक फीसदी गिरावट आई।
टाइटन में सबसे ज्यादा गिरावटसेंसेक्स के शेयरों में में सबसे ज्यादा करीब 5 फीसदी गिरावट आई। कारोबार के दौरान बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, टीसीएस, इटरनल, इन्फोसिस और महिंद्रा एंड महिंद्रा में दो फीसदी गिरावट रही। दूसरी ओर ट्रेंट, कोटक महिंद्रा बैंक और अल्ट्राकेटक सीमेंट के शेयरों में तेजी रही। अंत मे सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।
इस बीच स्पाइसजेट का शेयर अपर सर्किट में चला गया। कंपनी के बोर्ड ने 5500 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना को मंजूरी दी है। साथ ही बोर्ड ने ऑथराइज्ड शेयर कैपिटल 2,000 करोड़ रुपये से 7,500 करोड़ रुपये करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। पिछले सत्र में कंपनी का शेयर 9.50 रुपये पर बंद हुआ था और आज 9.97 रुपये पर पहुंच गया।
अंत में सेंसेक्स 500.38 अंक यानी 0.61% गिरावट के साथ 82,031.81 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी भी 159.45 अंक यानी 0.63% नीचे 25,227.95 अंक पर आ गया।क्या रहे आज बाजार में गिरावट के कारण?
1- सेबी की लिमिटसेबी के चेयरमैन तुहीन कांत पांडे ने कहा है कि मार्केट रेगुलेटर मार्जिन ट्रेडिंग फैसिलिटी यानी MTF लिमिट को स्टॉक फ्री फ्लोट के साथ लिंक करने पर विचार कर रहा है। हालांकि इस बारे में अब तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। सेबी एमटीएफ से जुड़े नियमों की समीक्षा कर रहा है। ये निवेशकों को ब्रोकर से लिए गए फंड से शेयरों की खरीदारी से जुड़े हैं।
2- अमेरिका-ईरान में तनाव ने ईरान पर फिर हमले किए हैं। अमेरिका का दावा है कि उसने ईरानी हमले के जबाव में यह कार्रवाई की है। इससे पश्चिम एशिया में एक बार फिर तनाव बढ़ने की आशंका है। जेफरीज में इक्विटी स्ट्रैटजी के ग्लोबल हेड क्रिस्टोफर वुड का कहना है कि मिडिल ईस्ट में फिर से तनाव बढ़ने से भारत पर असर पड़ सकता है। भारत अपनी जरूरत का करीब 90 फीसदी कच्चा तेल आयात करता है।
3- फेड रेटअमेरिका में फेडरल रिजर्व के इस फाइनेंशियल ईयर में ब्याज दरों में भारी बढ़ोतरी करने की संभावना है। सेंट लुई के फेड प्रेसिडेंट अलबर्टो मुसेलम ने कहा कि अगर महंगाई बेकाबू रहती है तो फेडरल बैंक आने वाले महीनों में कई बार ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकता है। इससे विदेशी निवेशकों के लिए भारतीय बाजार ज्यादा आकर्षक नहीं रह जाएगा।
4- मुनाफावसूलीमुनाफावसूली के कारण भी शेयर बाजार में गिरावट आई। इस महीने अब तक सेंसेक्स और निफ्टी में करीब 11 फीसदी तेजी आई। जियोजित इनवेस्टमेंट्स के चीफ इनवेस्टमेंट स्ट्रैटजिस्ट वी के विजयकुमार ने कहा, भारी तेजी के बाद बाजार में करेक्शन आ सकता है। लेकिन यह गिरावट ज्यादा देर नहीं रह सकती है क्यों अभी तेजड़िए हावी हैं।
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.