Phone Camera Hack: घर में टीवी देखते समय या एसी चलाते वक्त जब अचानक रिमोट काम करना बंद कर दे. तो लोगों के मन में सबसे पहले यही ख्याल आता है कि शायद इसके सेल खत्म हो गए हैं. कई बार हम रिमोट को हाथ पर ठोककर या सेल को दोबारा निकाल वापस लगाकर चलाने की कोशिश करते हैं. लेकिन दिक्कत तब होती है जब घर में नए सेल न हों और यह पता न चले कि खराबी रिमोट में है या उसकी बैटरी में. 


ऐसे में दुकान से नए सेल खरीदकर लाने के बाद भी अगर रिमोट न चले तो पैसे और समय दोनों बर्बाद होते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी जेब में रखा फोन इसमें आपकी मदद कर सकता है. आप अपने फोन के कैमरे की मदद से घर बैठे ही यह पता लगा सकते हैं कि रिमोट के सेल सही हैं या पूरी तरह खत्म हो चुके हैं. चलिए आपको बताते हैं कैसे काम करता है यह तरीका.


फोन का कैमरा कैसे पकड़ता है रिमोट का सिग्नल?


घरों में इस्तेमाल होने वाले टीवी, सेट-टॉप बॉक्स और एसी के ज्यादातर रिमोट इन्फ्रारेड यानी आईआर तकनीक पर काम करते हैं. रिमोट के आगे वाले हिस्से में एक छोटा सा एलईडी बल्ब लगा होता है जो बटन दबाने पर इन्फ्रारेड तरंगें छोड़ता है. हमारी इंसानी आंखें इन तरंगों को देखने में सक्षम नहीं होती हैं इसलिए बटन दबाने पर हमें रिमोट के आगे कोई रोशनी जलती हुई दिखाई नहीं देती. 


लेकिन स्मार्टफोन के कैमरा सेंसर इस इन्फ्रारेड लाइट को आसानी से पकड़ लेते हैं. जैसे ही रिमोट से निकलने वाली किरणें फोन के कैमरे पर पड़ती हैं. कैमरा उन्हें प्रोसेस करके स्क्रीन पर हल्की बैंगनी या गुलाबी रोशनी के रूप में दिखा देता है. इसी रोशनी से यह साफ हो जाता है कि रिमोट से सिग्नल निकल रहा है या नहीं.




रिमोट और सेल चेक करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका


इस तरीके को आजमाने के लिए आपको सबसे पहले अपने स्मार्टफोन का कैमरा ऐप खोलें. यहां एक जरूरी बात का ध्यान रखें कि आजकल के कई नए महंगे स्मार्टफोन्स के बैक कैमरे में इन्फ्रारेड फिल्टर लगा होता है, जिससे वह इस लाइट को ब्लॉक कर देता है. इसलिए बेहतर रिजल्ट के लिए फोन का फ्रंट यानी सेल्फी कैमरा ऑन करें. अब अपने रिमोट के अगले हिस्से जहां छोटा सा बल्ब लगा होता है, से फोन के कैमरे के ठीक सामने रखें. 


इसके बाद रिमोट का कोई भी बटन दबाएं और फोन की स्क्रीन पर ध्यान से देखें. अगर आपको कैमरे की स्क्रीन पर रिमोट के बल्ब से हल्की गुलाबी, बैंगनी या सफेद रंग की रोशनी चमकती हुई दिखाई दे तो समझ जाएं कि रिमोट और उसके सेल बिल्कुल ठीक हैं. वहीं अगर स्क्रीन पर कोई हलचल या रोशनी न दिखे तो सेल बदलने का समय आ गया है.




Battery Backup Tips: सर्दियों में ऐसे बढ़ाएं फोन का बैटरी बैकअप, जान लें तरीके


रोशनी दिखने के बाद भी रिमोट न चले तो क्या करें?


कई बार ऐसा भी होता है कि फोन के कैमरे में रोशनी तो दिखाई देती है लेकिन फिर भी टीवी और एसी रिमोट के बटन दबाने पर काम नहीं करती. ऐसी सिचुएशन में दो बातें हो सकती हैं. पहली यह कि अगर कैमरे में दिखने वाली रोशनी बहुत ज्यादा धीमी है या रुक-रुक कर जल रही है तो इसका मतलब है कि सेल पूरी तरह खत्म तो नहीं हुए हैं लेकिन काफी कमजोर हो चुके हैं. ऐसे में नए सेल डालते ही रिमोट फिर से काम करने लगेगा. 


दूसरी वजह यह हो सकती है कि रिमोट और सेल दोनों सही हैं लेकिन आपके टीवी या एसी का सेंसर खराब हो गया है या उसमें कुछ कमी आ गई है. लेकिन ध्यान रखें ति आजकल के कई लेटेस्ट एंड्रॉयड और स्मार्ट टीवी के रिमोट इन्फ्रारेड के बजाय ब्लूटूथ तकनीक पर चलते हैं इसलिए उन पर यह कैमरा वाली ट्रिक काम नहीं करेगी.


Home Appliances Price Hike: महंगे होने वाले हैं टीवी-एसी और फ्रिज, जानें कितने बढ़ जाएंगे दाम?

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.