अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आम घरों के लिए H13 और H14 में से कौन-सा फिल्टर चुनना सही रहेगा. H14 फिल्टर ज्यादा सही जरूर दिखता है लेकिन इसका इस्तेमाल अस्पतालों, ऑपरेशन थिएटर और रिसर्च लैब में किया जाता है. H14 फिल्टर की परतें इतनी ज्यादा घनी होती हैं कि उनसे हवा को आर-पार खींचने के लिए प्यूरीफायर की मोटर को काफी जोर लगाना पड़ता है.
इससे मशीन आवाज ज्यादा करती है बिजली की खपत बढ़ती है और कमरे की हवा साफ होने की रफ्तार यानी CADR कम हो जाता है. इसलिए सामान्य घरों, ऑफिस और बच्चों के कमरों के लिए H13 ट्रू HEPA फिल्टर सबसे बेहतरीन ऑप्शन माना जाता है. यह हवा को तेजी से साफ करने के साथ-साथ प्रदूषण से पूरी सेफ्टी देता है. अगर घर में किसी को गंभीर अस्थमा या एलर्जी की समस्या है तभी H14 फिल्टर खरीदना सही है.
Battery Backup Tips: सर्दियों में ऐसे बढ़ाएं फोन का बैटरी बैकअप, जान लें तरीके
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.