नागेंद्र नारायण, बगहा: बिहार के पश्चिमी चंपारण में सड़क पर अचानक आई बकरी को बचाने के चलते 3 नौजवानों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा बगहा 1 अंतर्गत छोटकी पट्टी-भैरोगंज मुख्य मार्ग पर मंगलवार की देर शाम हुआ। इस दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार मारुति कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।








वाल्मीकीनगर में पिकनिक पार्टी करने गए थे नौजवानहादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। मृतकों की पहचान धनेश कुमार (20), आलोक कुमार और कृष्णा कुमार के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में अरविंद कुमार, आमिर कुमार समेत एक अन्य युवक शामिल हैं। सभी की उम्र 20 से 24 वर्ष के बीच बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, सभी युवक मारुति कार से वाल्मीकिनगर पिकनिक मनाने गए थे।








बकरी बचाने के चक्कर में हादसावहां से अपने घर शिकारपुर थाना क्षेत्र के नवलपरासी लौट रहे थे। इसी दौरान खोड़ा परसा गांव के समीप अचानक सड़क पर एक बकरी आ गई। उसे बचाने के प्रयास में ड्राइवर ने कार से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद तेज रफ्तार कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार 6 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।








पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पतालघटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंची। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल तीन युवकों की स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। एक साथ तीन शव और तीन गंभीर घायलों के अस्पताल पहुंचने से अफरातफरी का माहौल कायम हो गया।








मृतकों के घर में पसरा मातमसूचना मिलते ही मृतकों और घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। अपनों की मौत और घायलों की हालत देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। इधर, घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पदाधिकारियों और जवानों के साथ अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी हुई है।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.