मुजफ्फरपुर: बरसात के दिनों में सड़कों पर होने वाले जलजमाव और उससे सड़कें टूटने की समस्या से अब जल्द ही निजात मिल सकती है। मुजफ्फरपुर स्थित एमआईटी (MIT) के सिविल इंजीनियरिंग विभाग ने सड़क निर्माण का एक ऐसा अनूठा मॉडल तैयार किया है, जिससे सड़कों पर वर्षा का पानी देर तक नहीं ठहरेगा। विभाग के प्रोफेसर आशीष कुमार के निर्देशन में एमटेक की स्टूडेंट इंजीनियर नम्रता ने इस तकनीक को विकसित किया है। इस मॉडल में सड़क बनाने के लिए 'सेलुलोस फाइबर' का इस्तेमाल किया जाएगा। ये तकनीक न केवल जलजमाव से मुक्ति दिलाएगी, बल्कि सड़कों की उम्र भी बढ़ाएगी और ये बिहार जैसे राज्यों के लिए बेहद कारगर साबित हो सकती है।






कैसे काम करेगा एमआईटी का खास सड़क मॉडल?इंजीनियर नम्रता और प्रोफेसर आशीष कुमार के तैयार किए गए इस मॉडल की कार्यप्रणाली बेहद खास है।





  • पानी निकासी के लिए गैप: सड़क निर्माण के दौरान अलकतरा और गिट्टी के मिश्रण के बीच ही पानी निकलने के लिए छोटे-छोटे गैप (रास्ते) बनाए जाएंगे।

  • जलजमाव से मुक्ति: बारिश होने पर पानी सड़क की सतह पर ठहरने के बजाय निकासी के इन सूक्ष्म (Micro) रास्तों से बह जाएगा।

  • सड़कों की बढ़ेगी उम्र: पानी जमा न होने के कारण सड़कें जल्दी खराब नहीं होंगी और उनकी मजबूती लंबे समय तक बनी रहेगी।

  • बिहार के लिए उपयोगी: बिहार के जिन इलाकों में जलजमाव की गंभीर समस्या रहती है, वहां ये मॉडल बेहद फायदेमंद साबित होगा।




क्या है सेलुलोस फाइबर और कैसे बनता है?इस तकनीक में इस्तेमाल होने वाला सेलुलोस फाइबर पूरी तरह प्राकृतिक स्रोतों से प्राप्त होता है। ये मुख्य रूप से गन्ना और इसके जैसे अन्य पौधों से मिलता है, जिसे पौधों के डंठल की लुगदी से तैयार किया जाता है। प्रोफेसर आशीष कुमार ने मीडिया को बताया कि फाइबर होने के कारण ये सड़क के गैप को संतुलित कर अलकतरा की बाइंडिंग को मजबूत करता है। सबसे खास बात यह है कि इसके उपयोग से सड़क निर्माण की कुल लागत में कोई बड़ा अंतर नहीं आएगा।






सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट से मिली हरी झंडीइंजीनियर नम्रता ने जानकारी दी कि सेलुलोस फाइबर से तैयार के सैंपल को जांच के लिए केंद्र सरकार के सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट (CRRI) ले जाया गया था। इंस्टीट्यूट में इस सैंपल का विस्तृत अध्ययन और परीक्षण किया गया, जिसके बाद इसे पास कर दिया गया है। अध्ययन में ये पाया गया कि निर्माण सामग्री में सेलुलोस फाइबर मिलाने से सड़क की मजबूती बढ़ जाती है। अलकतरा और गिट्टी के मिश्रण को इंटरलॉक करने में भी आसानी होती है।






पथ निर्माण विभाग को भेजा जाएगा मॉडलराष्ट्रीय स्तर के संस्थान से मंजूरी मिलने के बाद अब इस तकनीक को धरातल पर उतारने की तैयारी है। एमआईटी प्रशासन इस मॉडल को अब विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग और राज्य सरकार के पास भेजने जा रहा है। इसके साथ ही, इसे बिहार के को भी सौंपने पर विचार किया जा रहा है, ताकि भविष्य में बनने वाली सड़कों में इस तकनीक का उपयोग किया जा सके।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.