हेमेन्द्र त्रिपाठी, लखनऊ: राजधानी लखनऊ के श्रद्धालुओं और सनातन धर्म प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आगामी 21 से 25 दिसंबर तक लखनऊ में पांच दिवसीय भव्य 'हनुमान कथा' सुनाने जा रहे हैं। यह विशाल धार्मिक आयोजन लखनऊ के डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में रोजाना दोपहर 2 बजे से आयोजित की जाएगी। इन 5 दिनों तक चलने वाली कथा के मुख्य यजमान सरोजनीनगर विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह और उनका पूरा परिवार होगा। स्वयं पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने वीडियो संदेश जारी कर लखनऊ और प्रदेशवासियों को इस भव्य आयोजन का निमंत्रण दिया है।
पर्चा भी खुलेगा- धीरेंद्र शास्त्रीजारी किए वीडियो के माध्यम से श्रद्धालुओं को आमंत्रित करते हुए पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश राम और श्याम की भूमि है, संतों-महंतों की भूमि है और उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हम 21 से 25 दिसंबर तक के लिए हनुमान जी की कथा सुनाने आ रहे हैं। नवाबों के शहर लखनऊ में हनुमान जी महाराज का मंगलमय चरित्र गाया जाएगा, जहां पर भक्ति भी होगी, बालाजी की शक्ति भी होगी, अर्जी भी होगी, हनुमान दादा की मर्जी भी होगी, पर्चा भी खुलेगा और पूरे उत्तर प्रदेश में चर्चा भी होगी। उन्होंने लोगों से घर-घर निमंत्रण पहुंचाने की अपील करते हुए कहा कि हो जाओ तैयार, लखनऊ आ रहे हैं बागेश्वर सरकार।
आठ साल के इंतजार के बाद लखनऊ में मिली मंजूरीपिछले करीब 8 वर्षों से पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा के आयोजन के लिए लखनऊ और उत्तर प्रदेश के अन्य शहरों में प्रशासन की ओर से अनुमति नहीं मिल पा रही थी। इससे पूर्व यूपी में केवल प्रयागराज में ही एक बार उनकी कथा को मंजूरी मिली थी, जबकि लखनऊ में कथा कराने के कई प्रयासों के बावजूद हर बार स्थानीय प्रशासन की ओर से अनुमति देने से इनकार कर दिया जाता था। अब सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इस आयोजन का औपचारिक ऐलान किए जाने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि इस भव्य कथा को प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है, जिसके बाद राजधानी में आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं।
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.