हालिया 'वीकेंड का वार' के साथ ही घर में घरवालों के बीच की केमिस्ट्री बदलने लगी है। एक तरफ कनिका लव के साथ समय अधिक बिता रही हैं वहीं आम्रपाली स्काउट को सीख देती दिख रही हैं। अब आम्रपाली लव के साथ सीधे भिड़ गई हैं। घर का माहौल एक बार फिर से गर्म होता दिख रहा है।
आम्रपाली कहती दिख रही हैं, 'स्काउट का इंटेंशन क्या था तेरे साथ, सलमान सर ने पूछा तो क्या जवाब दिया?' इसपर लव स्काउट से कहती हैं- मैं यहां पर ये नहीं समझाऊंगी। स्काउट कहते हैं- मैंने बोला है क्या कुछ तो मेरे पे क्या चढ़ रही है आके?
लव बोलीं- मेरे बारे में मजाक बनाने की कोई जरूरत नहींवहीं गार्डन एरिया में लव बरस रही हैं कहती हैं, 'मेरे बारे में मजाक बनाने की कोई जरूरत नहीं। वो मेरा भाई था, था।' आम्रपाली कहती हैं- इसने कल बोला कि मेरा भाई था? लव कहती हैं- अब मेरा कुछ नहीं लगता वो। ये सुनते ही आम्रपाली चीखती है और कहती हैं- यही मेरा पॉइंट है। लव कहती हैं- और घर पर किसी ने भी अगर मेरे किरदार पर ऊंगली उठाई तो मेरे से बुरा कोई नहीं होगा ये सब सुन लो।
लव पर बरसीं आम्रपालीआम्रपाली कहती हैं, 'तेरे जवाब पर ऊंगली उठाऊंगी क्योंकि मुझे स्काउट का इंटेंशन पता था।' लव कहती हैं- मुझे भी पता था जब तक पता था। आम्रपाली कहती हैं- तो बोलना था, अपना नैरैटिव बदलो मत।
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.