नई दिल्ली: पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के क्रिकेट करियर का अंत हो गया है। 2000 में धोनी ने बिहार के लिए रणजी ट्रॉफी से प्रोफेशनल डेब्यू किया था। 2020 में ही वह इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट से संन्यास ले चुके थे। धोनी सिर्फ आईपीएल में नजर आते थे। आईपीएल के 2027 सीजन के शुरू होने से पहले धोनी ने संन्यास ले लिया है। इसके साथ ही उनके करीब 26 साल के करियर का अंत हुआ। धोनी की कप्तानी में भारत ने दो विश्व कप खिताब जीते जबकि चेन्नई की टीम ने पांच बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की।
धोनी ने अपनी जर्नी का वीडियो शेयर कियासोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी काफी कम पोस्ट डालते हैं। उन्होंने आखिरी पोस्ट भारत के टी20 विश्व कप 2026 की जीत पर डाला था। अब उन्होंने रिटायरमेंट के बाद एक रील पोस्ट किया है। इसमें अपने करियर के सफर को फोटोज में शेयर किए हैं। इस वीडियो में उनके क्रिकेट जीवन के यादगार पलों को मशहूर गायक मुकेश के लोकप्रिय गीत- मैं पल दो पल का शायर हूं, पल दो पल मेरी कहानी है... डाला है।
इस वीडियो में के मैदान के अंदर और बाहर के सफर के मोमेंट शेयर किए हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने कैप्शन में लिखा, 'फैंस ने मुझे गलत साबित कर दिया और इसे स्वीकार करने के लिए इससे बेहतर गाना कोई और नहीं हो सकता। शायद इसके दो वर्जन इसलिए बनाए गए थे ताकि मैं गलती कर सकूं और फिर उसे स्वीकार कर सकूं।'
साथी खिलाड़ियों के साथ फैंस को भी जगहवीडियो में शामिल तस्वीरों के महेंद्र सिंह धोनी को सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, सुरेश रैना, युवराज सिंह, सहित कई पूर्व साथियों के साथ देखा जा सकता है। इसमें भारतीय टीम की नीली और सुपरकिंग्स की पीली जर्सी में जश्न मनाते फैंस, ड्रेसिंग रूम के यादगार पलों और दोनों टीम की अगुवाई करते हुए मैदान में उतरते धोनी की तस्वीरें भी शामिल हैं।