राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए टीम इंडिया कतर पहुंच गई है. तिलक वर्मा की कप्तानी वाली टीम में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा भी खेलेंगे. राइजिंग स्टार्स एशिया कप की शुरुआत 19 नवंबर से होगी और यह टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा. मंगलवार, 17 नवंबर को BCCI ने अपडेट देकर बताया कि भारतीय दल दोहा (कतर) पहुंच गया है.


बताते चलें कि भारत के स्क्वाड में रिंकू सिंह से लेकर प्रिंस यादव, सूर्यांश शेडगे और हर्षित राणा भी शामिल हैं. तिलक वर्मा इस टीम की कप्तानी कर रहे होंगे. बता दें कि रजत पाटीदार भी यह टूर्नामेंट खेलने वाले थे, लेकिन चोट के चलते उन्हें अपना नाम वापस लेना पड़ा था.


हर्षित राणा लंबे समय के बाद मैदान पर उतरेंगे. टीम इंडिया में वापसी के नजरिए से हर्षित राणा के लिए यह टूर्नामेंट बहुत अहम होगा.  प्रभसिमरन सिंह और सूर्यांश शेडगे पर भी सबकी नजरें टिकी होंगी.






20 नवंबर को भारत का पहला मैच


राइजिंग स्टार्स एशिया कप का आयोजन कतर की राजधानी दोहा में हो रहा है. इसमें कुल 8 टीम भाग ले रही हैं. इंडिया ए को नेपाल, यूएई और पाकिस्तान ए के साथ ग्रुप बी में रखा गया है. वहीं ग्रुप ए में हॉन्ग कॉन्ग, श्रीलंका ए, बांग्लादेश ए और अफगानिस्तान ए को रखा गया है.


भारतीय टीम अपना पहला मैच 20 नवंबर को नेपाल के साथ खेलेगी. 22 नवंबर को इंडिया ए और पाकिस्तान ए की टक्कर होगी. भारत का आखिरी ग्रुप मैच 24 नवंबर को यूएई के साथ होगा. 26 नवंबर को पहला सेमीफाइनल, 27 नवंबर को दूसरा सेमीफाइनल और 29 नवंबर को फाइनल खेला जाएगा.


राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए इंडिया ए का स्क्वाड: तिलक वर्मा (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, रिंकू सिंह, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, आयुष बडोनी, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, अरशद खान, प्रभसिमरन सिंह, कुमार कुशाग्र, हर्षित राणा, प्रिंस यादव



पहले टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन हुई पक्की! कप्तान शुभमन गिल ने दिया अपडेट

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.