नई दिल्ली: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड की बैठक चल रही है। इस बीच भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गौर का बड़ा बयान सामने आया है। गौर ने क्वाड की अहमियत पर जोर डालते हुए कहा है कि सदस्य देशों का पूरा फोकस 4 मुद्दों पर है।
इन 4 मुद्दों पर क्वाड का फोकस
- समुद्री सुरक्षा को मजबूत करना
- महत्वपूर्ण सप्लाई चेन को सुरक्षित बनाना
- उभरती तकनीकों को आगे बढ़ाना
- हिंद-प्रशांत क्षेत्र को मुक्त और खुला बनाए रखना
ठोस नतीजों पर केंद्रित साझेदारी
भारतीय समुदाय ने जाहिर की खुशीबता दें कि पीएम मोदी भी क्वाड समिट में शामिल होने के लिए फिलीपींस पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के वहां पहुंचने पर भारतीय समुदाय ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत की पहचान और सम्मान बढ़ा है। जो देश भारत के साथ साझेदारी करेंगे, वे भी विकास करेंगे।
भारत से साझेदारी करने वाले आगे बढ़ेंगेएक भारतीय मूल के व्यक्ति ने न्यूज एजेंसी से बातचीत में कहा कि मुझे लगता है कि पीएम मोदी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। हर कोई उन्हें जानता है। जो काम वे कर रहे हैं, वह देश की अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा है और इसका फायदा देश के लोगों के साथ-साथ दूसरे देशों को भी मिलेगा। जो भी भारत के साथ साझेदारी करेगा, वह भी आगे बढ़ेगा।