नई दिल्ली: करीब चार साल पहले भारतीय सेना ने फैसला लिया था कि ब्रिगेडियर और इससे ऊपर रैंक के अधिकारी अपनी यूनिफॉर्म में ऐसा कोई प्रतीक चिन्ह नहीं पहनेंगे, जिससे उनकी रेजिमेंट या उनकी आर्म का पता चलता हो। लेकिन अब ये फैसला फिर बदल दिया गया है।




फीडबैक के आधार पर लिया फैसलासूत्रों के मुताबिक 1 दिसंबर से ब्रिगेडियर रैंक के अधिकारी अपनी यूनिफॉर्म में उन प्रतीक चिन्हों को फिर से पहन सकेंगे। सूत्रों के मुताबिक सेना के भीतर फीडबैक के आधार पर यह फैसला लिया गया है। चार साल पहले बिग्रेडियर और इससे ऊपर रैंक के आर्मी ऑफिसर्स (मेजर जनरल, लेफ्टिनेंट जनरल, जनरल) के बैच, बेल्ट बक्कल और कैप एक जैसी की गई थी, ताकि भारतीय सेना अलग अलग रेजिमेंट या अलग अलग सर्विस की ना लगें। वे सब एक जैसे भारतीय सेना के अधिकारी लगें।




अलग-अलग तरह की पहनते हैं टोपीसेना की अलग अलग रेजिमेंट के अधिकारी अलग अलग तरह की टोपी पहनते हैं। उनकी यूनिफॉर्म में लगे बैच या कैप से पता चल जाता है कि कौन अधिकारी किस रेजिमेंट के हैं और वह पैदल सेना के हैं, तोपखाने के हैं, बख्तरबंद के हैं या सप्लाई कोर के हैं। कर्नल रैंक तक तो कोई बदलाव नहीं किया गया था। लेकिन ब्रिगेडर और ऊपर रैंक के अधिकारियों के लिए तब बदलाव किया गया था।




कॉम्बेट यूनिफॉर्म में पहनने की इजाजत नहींफिलहाल पिछले करीब चार साल से सेना के ब्रिगेडियर और उससे ऊपर रैंक के अधिकारियों की रैंक का तो पता यूनिफॉर्म देखकर चल रहा था लेकिन यह पता नहीं चल रहा था कि वह किस रेजिमेंट के हैं। अब ब्रिगेडियर रैंक के अधिकारी फिर से अपनी यूनिफॉर्म में अपनी रेजिमेंटल एफिलिएशन पहन सकेंगे। बस कॉम्बेट यूनिफॉर्म को छोड़कर बाकी यूनिफॉर्म में ये पहना जा सकेगा।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.