रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लगातार 2 साल से खिताब जीत रही है. रजत पाटीदार की कप्तानी वाली ये टीम पिछले 2 सीजन काफी मजबूत नजर आई है. 2025 से पहले हुए मेगा ऑक्शन में टीम ने कई बदलाव किए, जिन पर सवाल उठे लेकिन नतीजों ने आलोचकों को गलत साबित कर दिया. अब टीम जब विजयी रथ पर सवार है, तो फ्रेंचाइजी किन खिलाड़ियों को बाहर करेगी? ये देखना दिलचस्प होगा. यहां हम उन संभावित खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आरसीबी मिनी ऑक्शन से पहले बाहर कर सकती है.
आईपीएल 2027 के लिए ऑक्शन अगले महीने 16 तारीख (16 दिसंबर) को है. गोवा में होने वाला ये मिनी ऑक्शन होगा, जिसका मतलब फ्रेंचाइजी जितने चाहे उतने खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है. बता दें कि मेगा ऑक्शन में पाबंदी होती, एक लिमिट होती कि कितने खिलाड़ियों को रिटेन किया जा सकता है. इसलिए आरसीबी के पास कोई मजबूरी नहीं है कि इतने खिलाड़ियों को रिटेन करना ही है. लेकिन हमने ऐसे 10 खिलाड़ियों की लिस्ट बनाई है, जिन्हें पिछले 2 साल की चैंपियन आरसीबी रिलीज कर सकती है.
संभावित रिलीज लिस्ट में 5 भारतीय और 5 विदेशी शामिल हैं. जैकब बेथेल बड़ा नाम हो सकते हैं, जिन्हें टीम शायद रिलीज कर दे. वह शानदार हैं, लेकिन उनकी चोट बड़ी समस्या रही है. रोमारियो शेफर्ड उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. श्रीलंका के गेंदबाज नुवान तुषारा भी रिलीज किए जा सकते हैं. जॉर्डन कॉक्स और रिचर्ड ग्लीसन भी शायद रिटेंशन लिस्ट में न हों.
टिम डेविड, वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, विहान मल्होत्रा, रजत पाटीदार, देवदत्त पडिक्कल, फिल साल्ट, स्वप्निल सिंह, रसीक दार, यश दयाल, स्वस्तिक देसवाल, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, विकी ओस्तवाल, सुयश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, क्रुणाल पांड्या, जितेश शर्मा.
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.