आज (मंगलवार) आईपीएल की सभी 10 टीमों को अपनी-अपनी रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करनी है. अभी ट्रेड विंडो खुली हुई है. ऐसे में कई टीमों ने ट्रेड डील के जरिए खिलाड़ियों की अदला-बदली की है. आज रिटेंशन लिस्ट जारी करने की अंतिम तारीख है. ऐसे में अब सभी 10 टीमों को बीसीसीआई को रिटेंशन लिस्ट देनी होगी. टीमें अपने सोशल मीडिया पर भी रिटेंशन लिस्ट जारी करेंगी. इस बार कोलकाता नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी कुल 11 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है. 


रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करने की अंतिम तारीख- 17 नवंबर, 2026
खिलाड़ी रजिस्ट्रेशन विंडो बंद होने की तिथि- 23 नवंबर, 2026
अतिरिक्त खिलाड़ी अनुरोध जमा करने की अंतिम तिथि:- 27 नवंबर, 2026
नीलामी के लिए अंतिम खिलाड़ियों की सूची जारी होने की तिथि- 3 दिसंबर, 2026
आईपीएल 2027 मिनी-नीलामी की तिथि- 16 दिसंबर, 2026 (गोवा में)


इन 11 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है केकेआर 


मथीशा पथिराना
रचिन रवीन्द्र
कैमरून ग्रीन
रमनदीप सिंह
मनीष पांडे
राहुल त्रिपाठी
टिम सीफ़र्ट
उमरान मलिक
नवदीप सैनी
प्रशांत सोलंकी
अजिंक्य रहाणे


ऑक्शन में केकेआर खरीदेगी नया कप्तान?


आईपीएल 2025 में केकेआर ने अजिंक्य रहाणे को कप्तानी सौंपी थी, लेकिन रहाणे की लीडरशिप में फ्रेंचाइजी दोनों बार प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी. वहीं बतौर बल्लेबाज भी रहाणे फ्लॉप रहे. ऐसे में अब देखने वाली बात यह होगी कि केकेआर किसी पुराने खिलाड़ी को कप्तान बनाती है या फिर ऑक्शन में नया कप्तान खरीदेगी. 16 दिसंबर को गोवा में आईपीएल 2027 की नीलामी होनी है. 


कितने बजे जारी होगी रिटेंशन लिस्ट?


आईपीएल 2027 की रिटेंशन लिस्ट कितने बजे जारी होगी? इसको लेकर BCCI ने आधिकारिक तौर पर टाइमिंग की पुष्टि नहीं की है. हालांकि पिछले सीजन भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे रिटेंशन लिस्ट जारी की गई थी.


रिटेंशन लिस्ट जारी करने का लाइव प्रोग्राम टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और मोबाइल पर जियोहॉटस्टार पर लाइव आएगा. यहां एक-एक कर सभी 10 टीमों की रिटेंशन लिस्ट जारी की जाएगी. आज सिर्फ आईपीएल 2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी होनी है. मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में आयोजित होगा.


यह भी पढ़ें- 


CSK-RCB से MI-KKR तक, देखें सभी 10 टीमों के संभावित रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.