जेन्सेन हुआंग अपने इस्तीफे के कुछ ही दिनों बाद एनवीडिया (Nvidia) के CEO के तौर पर वापसी कर सकते हैं. बताया जा रहा है कि इस पर उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ बात करनी भी शुरू कर दी है. रिपोर्ट के मुताबिक, हुआंग के करीबी सहयोगियों और टेक जगत के कुछ दिग्गजों ने उनकी वापसी की रणनीति बनाने के लिए एक स्पेशल 'वॉर रूम' बनाया है.
उनके सहयोगी एनवीडिया के बोर्ड और व्हाइट हाउस दोनों का समर्थन जुटाने के लिए लगातार लॉबिंग कर रहे हैं. इस मुहिम को टेक इंडस्ट्री के कई बड़े नामों का साथ भी मिल रहा है. गौरतलब है कि जेन्सेन हुआंग के अफेयर्स की खबरें सामने आने के बाद उन्होंने 12 नवंबर को सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया था. इससे पहले वह 33 साल तक कंपनी में सीईओ के पद पर बने रहे.
चूंकि जिन दो महिलाओं संग जेन्सेन के रिश्ते का खुलासा हुआ है, उनमें से एक सिंगापुर बेस्ड कंपनी मेगास्पीड की पूर्व अधिकारी एलिस हुआंग हैं. उन पर चीनी खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी करने का संदेह है. इसके चलते अमेरिकी प्रशासन ने इस मामले पर सख्त रुख अपनाया है. अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कंपनी के नेतृत्व में बड़े बदलाव और बाहर से नया सीईओ लाने की वकालत की है. FBI भी मामले की जांच कर रही है.
हुआंग के करीबी सहयोगियों में टेस्ला के सीईओ एलन मस्क, एपिक गेम्स के टिम स्वीनी और उबर के पूर्व सीईओ ट्रैविस कलानिक सहित कई दिग्गज शामिल हैं. इन्होंने एक ओपन लेटर पर हस्ताक्षर किए हैं. 1.5 लाख से अधिक लोगों और कई एनवीडिया कर्मचारियों ने बोर्ड से अपील की है कि स्वतंत्र जांच पूरी होने तक हुआंग को पद पर बहाल किया जाए. साथ ही अल्टीमीटर कैपिटल और एट्रीड्स मैनेजमेंट जैसे बड़े शेयरधारकों ने भी बोर्ड को पत्र लिखकर हुआंग की वापसी की बात कही है.
फिलहाल एनवीडिया की सीएफओ कोलेट क्रेस अंतरिम सीईओ के तौर पर कंपनी का कामकाज संभाल रही हैं. बोर्ड के नए सीईओ की तलाश के लिए आर्म होल्डिंग्स के सीईओ रेने हास से संपर्क करने की भी खबरें सामने आई हैं.
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, जेन्सेन हुआंग की संभावित वापसी की खबरों के बाद रविवार शाम को Hyperliquid ब्लॉकचेन पर एनवीडिया के शेयर से जुड़े पर्पेचुअल फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट्स 3% से ज्यादा उछल गए. फीसदी से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई है. पिछले हफ्ते भारी बिकवाली के बाद एनवीडिया के शेयर अक्टूबर के अपने ऑल-टाइम रिकॉर्ड हाई लेवल से करीब 32 फीसदी नीचे आ चुके थे.
पेट्रोल-डीजल सस्ता नहीं होगा, तेल कंपनियों को 42000 करोड़ का नुकसान
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.