सोना और चांदी की कीमतों में आए दिन बदलाव होते रहते हैं. फिलहाल वेडिंग सीजन आने वाला है ऐसे में लोगों की नजर सोना-चांदी के दामों पर है. इसी बीच आज यानी 16 नवंबर 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. घरेलू वायदा बाजार में चांदी की कीमत में 3% से ज्यादा की गिरावटदर्ज की गई है, वहीं सोना भी सस्ता हुआ.


हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार की शुरुआत में सोने की कीमत में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली है. MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर सुबह करीब 9:13 बजे सोने का वायदा भाव 0.81% गिरकर 1,36,220 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. वहीं चांदी का वायदा भाव करीब 3.16% गिरकर 1,71,680 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है.


अलग- अलग शहरों में क्या है भाव?
सोना और चांदी के दाम हर शहर के हिसाब से तय किए जाते हैं. MCX पर जो दाम होते हैं, उस पर राज्यके हिसाब से वैट टैक्स लगता है, जिसके बाद दाम बदल जाते हैं. ऐसे में 16 नवंबर को दामों में गिरावट के बाद प्रमुख शहरों में सोने और चांदी की कीमतें कितनी हो गईं, आइये बताते हैं:















































शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)चांदी (1 किलो)
दिल्ली1,35,910 रुपये1,24,584 रुपये1,71,070 रुपये
मुंबई1,36,140 रुपये1,24,795 रुपये1,71,370 रुपये
कोलकाता1,36,020 रुपये1,24,685 रुपये1,71,130 रुपये
बेंगलुरु1,36,300 रुपये1,24,942 रुपये1,71,490 रुपये
चेन्नई1,36,590 रुपये1,25,208 रुपये1,71,860 रुपये
हैदराबाद1,36,410 रुपये1,25,043 रुपये1,71,630 रुपये

क्यों सस्ता हुआ सोना-चांदी?
सोने और चांदी की कीमतों पर अंतरराष्ट्रीय हालात का असर पड़ रहा है. मिडिल ईस्ट में शांति समझौते की उम्मीद कमजोर होने से महंगाई बढ़ने की आशंका है. इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से भी बाजार पर दबाव बना हुआ है. निवेशक अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रमुख के बयान का इंतजार कर रहे हैं. इससे उन्हें अमेरिका में ब्याज दरों की आगे की दिशा का संकेत मिल सकता है. पिछले हफ्ते भी सोने की कीमत में करीब 4.5% की गिरावट आई थी.


अब फ्रॉड छिपा नहीं पाएगी पेमेंट कंपनी, 6 घंटे में देनी होगी रिपोर्ट- RBI

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.