सोना लोग केवल गहने के तौर पर ही नहीं खरीदते, बल्कि इसे निवेश के तौर पर भी खरीदा जाता है. इसकी मांग खासतौर पर शादियों के सीजन और दीवाली के दौरान काफी बढ़ जाती है. वहीं कुछ लोग तो सोने को निवेश के तौर पर खरीदते हैं, ताकि सोने की कीमतों में तेजी आने पर उसे बेचकर मुनाफा कमाया जा सके. ऐसे में अगर आप भी सोना निवेश के तौर पर खरीदते हैं तो यह जानकारी आपके काम आने वाली है.


दरअसल, सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति ने हाल ही में अपना अनुभव शेयर किया है. शख्स अपनी 3 साल पुरानी सोने की चेक बेचने ज्वेलर के पास गया था. शख्स को लगा था कि उसे सोने की चेन के बदले में अच्छे-खासे पैसे मिलेंगे. हालांकि, जब वह ज्वेलर की दुकान पर गया तो उसे कुछ अलग ही जानने को मिला.


सोने की चेन में निकला 27 ग्राम गोल्ड


बता दें कि 36.45 ग्राम वजन वाली शख्स की सोने की चेन में लगभग 27.34 ग्राम ही शुद्ध सोना था. ऐसे में अब कई सवाल मन में आएंगे कि आखिर शख्स के साथ ऐसा कैसे हुआ और साथ ही अगर आप भी अपना सोने की कोई चीज बेचते हैं तो आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए. 


अब कितने हैं सोने के दाम


इस समय सोने के दान बढ़ गए हैं और बढ़कर करीब 2 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंच गए हैं. बड़ी बात ये है कि सोने के बढ़ते हुए दाम को देखकर शख्स को भी यही लगा था कि अगर वह सोने की सोन बेचेगा तो उसे अच्छा-खासा फायदा होगा, लेकिन असल में कुछ ओर ही हुआ.


56 हजार में खरीदी थी सोने की चेन


बता दें कि शख्स ने 3 साल पहले 36.45 ग्राम की सोने की चेक खरीदी थी, उसकी कीमत उस समय 56 हजार रुपये थी. उस समय 10 ग्राम सोने की कीमत भी लगभग इतनी ही थी. हां, लेकिन अब सोने के दाम बढ़ गए हैं


उम्मीद से कम मिली रकम


शख्स जब सोने की चेन बेचने गया तो उसे लगा था कि उसके बदले में उस लगभग 6 लाख रुपये तक मिल सकते हैं. लेकिन ज्वेलर ने जब चेन की जांच की तो उसके बाद शख्स को 4 लाख से कुछ ज्यादा की कीमत मिली.


जांच में क्या आया सामने?


बता दें कि ज्वेलर ने जब सोने की चेन की जांच की तो उसने शख्स को बताया कि चेन 18 कैरेट की है. इसकी मतलब ये है कि चेन में 24 कैरेट जितना शुद्ध सोना नहीं है. यही कारण है कि उसे 4 लाख रुपये से कुछ ज्यादा की रकम मिली. यानी चेन की भारी है उससे रकम तय नहीं होती, बल्कि चेन में सोना कितना है, उससे रकम तय की जाती है इसलिए सोने की चीज की खरीदारी करते समय कई बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि जब आप सोना बेचे तो उसके बदले में आपको मुनाफा हो न कि नुकसान.


सोना बेचने से पहले इन बातों का रखें ध्यान


अगर आप अपनी पुरानी सोने की ज्वेलरी को बेचना चाहते हैं तो कुछ बातों का खास ध्यान रखें...



  • सबसे पहले तो उसकी शुद्धता और वजन पता करें.

  • वहीं जिस दिन सोना बेच रहे हैं, उस दिन के सोने के रेट के हिसाब से कीमत का अंदाजा लगाएं.

  • इसके अलावा जब भी सोने की ज्वेलरी बेचे तो किसी एक ही ज्वेलर पर निर्भर न रहें, बल्कि दो-तीन ज्वेलर्स से उसकी कीमत पता करें. 


सोना बेचते समय ये सवाल ज्वेलर से पूछें



  • सबसे अहम कि ज्वेलरी कितने कैरेट की है.

  • इसके अलावा शुद्ध सोने का वजन कितना है.

  • वहीं सोने का आज का भाव कितना है.

  • कितने पैसे काटे जा रहे हैं और क्यों.


क्या आपका हॉलमार्क वाला सोना यकीनन शुद्ध है? जी नहीं! CAG रिपोर्ट ने खोली पोल


Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.