एक्टर तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा टीवी के पॉपुलर कपल हैं. दोनों लंबे समय से साथ में हैं. अब कपल के जल्द शादी करने की खबरें वायरल हैं. रिपोर्ट्स हैं कि कपल रियलिटी शो 'देसी ब्लिंग 2' में शादी करने वाले हैं.
बता दें कि दोनों ने शो के पहले सीजन में सगाई की थी. उनकी सगाई की तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं. अब न्यूज 18 की खबर के मुताबिक, करण और तेजस्वी शो के दूसरे सीजन में शादी करने की प्लानिंग में हैं. उनकी शादी शो में ब्रॉडकास्ट होगी.
हालांकि, दोनों की शादी की खबरों को लेकर ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आई है. दोनों एक्टर्स ने भी अभी तक इन खबरों को कंफर्म नहीं किया है. हालांकि, फैंस दोनों की शादी की खबरों को लेकर काफी एक्साइटेड हैं.
तेजस्वी-करण की लव लाइफ
करण और तेजस्वी की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों की मुलाकात शो 'बिग बॉस' में हुई थी. दोनों ने साथ में शो में काम किया था. इस शो में शुरू में दोनों के बीच दोस्ती दिखी और धीरे-धीरे प्यार हुआ. शो में ही करण और तेजस्वी ने प्यार का इजहार किया. इसके बाद तेजस्वी शो की विनर बनीं. शो से निकलने के बाद भी करण और तेजस्वी के बीच प्यार बना रहा. दोनों अभी तक साथ में हैं. दोनों ने साथ में शो 'लाफ्टर शेफ' में भी हिस्सा लिया था. इस शो में भी दोनों को काफी पसंद किया गया.
करण और तेजस्वी की जोड़ी पर फैंस प्यार लुटाते हैं. उन्हें प्यार से 'तेजरण' नाम दिया है.
बता दें कि तेजस्वी से पहले करण अनुषा दांडेकर संग रिलेशनशिप में थे. अनुषा ने करण पर चीटिंग के आरोप लगाए थे. इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, शो देसी ब्लिंग में तेजस्वी ने इस बारे में कहा था, 'हम सभी के पास्ट होते हैं. किसी का पास्ट पब्लिक में हैं. अब करण ने चीटिंग की या नहीं, जो कि हमें नहीं पता क्योंकि उन्होंने खुद बताया और कहा कि उन्हें फर्क नहीं पड़ता कि दुनिया क्या सोचती है, लेकिन तुम्हें सच पता होना चाहिए.'
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.