भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है. अब तक इलेक्ट्रिक स्कूटर और कारों के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा था, लेकिन आने वाले समय में छोटी इलेक्ट्रिक गाड़ियां भी इस बाजार की तस्वीर बदल सकती हैं. खासतौर पर बड़े शहरों में जहां ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या लगातार बढ़ रही है, वहां छोटी गाड़ियां उपयोगी साबित हो सकती है. ऐसे में Hero MotoCorp का इलेक्ट्रिक ब्रांड Vida एक नया प्रयोग कर रहा है.
कंपनी की दो सीटों वाली इलेक्ट्रिक गाड़ी Vida NEX 3 इन दिनों चर्चा में है. इसका डिजाइन आम कारों से काफी अलग है. हालांकि इसे लेकर एक जरूरी बात यह है कि कंपनी ने अभी इसके प्रोडक्शन और भारत में लॉन्च की आधिकारिक घोषणा नहीं की है.
Hero Vida NEX 3 एक छोटी इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर है, जिसे माइक्रो मोबिलिटी सॉल्यूशन के तौर पर तैयार किया गया है. इसे पहली बार नवंबर 2025 में इटली के मिलान में आयोजित EICMA शो में Vida Novus रेंज के तहत पेश किया गया था. इस रेंज में कंपनी ने तीन अलग-अलग मोबिलिटी कॉन्सेप्ट दिखाए थे. इनमें NEX 1 एक पोर्टेबल माइक्रो मोबिलिटी डिवाइस, NEX 2 इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर और NEX 3 छोटी इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर है.
Vida NEX 3 की सबसे दिलचस्प खासियत इसका दरवाजा है. आम कारों में दरवाजे बाहर की तरफ खुलते हैं, लेकिन इस गाड़ी में विंग स्टाइल यानी ऊपर की तरफ खुलने वाला दरवाजा देखने को मिलता है. हाल ही में सामने आए इसके डिजाइन पेटेंट में भी इस खास डिजाइन की झलक मिली है. इस तरह के दरवाजों का फायदा यह हो सकता है कि संकरी पार्किंग में गाड़ी के बगल में दरवाजा खोलने के लिए ज्यादा जगह की जरूरत नहीं पड़ेगी. हालांकि दरवाजे को पूरी तरह खोलने के लिए ऊपर पर्याप्त जगह जरूरी होगी.
Hero VIDA UBX: Hero की नई इलेक्ट्रिक बाइक में क्या होगा खास, जानें फिचर्स
इस इलेक्ट्रिक गाड़ी को खासतौर पर दो लोगों के लिए डिजाइन किया गया है. इसमें सीटों की व्यवस्था आम कारों से अलग होगी. कॉन्सेप्ट में दोनों सीटें एक-दूसरे के आगे-पीछे यानी टैंडम लेआउट में दिखाई गई हैं. इसका मतलब है कि ड्राइवर आगे बैठेगा और दूसरा व्यक्ति उसके पीछे बैठ सकेगा. इस डिजाइन से गाड़ी की चौड़ाई कम रखने में मदद मिलेगी है. भीड़भाड़ वाले शहरों में अकेले या दो लोगों के सफर के लिए यह उपयोगी विकल्प बन सकती है.
इसके डिजाइन और कॉन्सेप्ट से केबिन को काफी आधुनिक और अलग अंदाज में तैयार किए जाने का संकेत मिलता है. इसमें हेक्सागोनल डिजाइन वाला स्टीयरिंग व्हील और दो गोल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले दिखाई दिए हैं. इसके अलावा ऑटोमैटिक एसी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और कस्टमाइज किए जा सकने वाले इंटीरियर जैसे फीचर्स मिलने की संभावना भी जताई जा रही है.
फिलहाल Hero MotoCorp ने Vida NEX 3 की बैटरी क्षमता, मोटर पावर, ड्राइविंग रेंज, चार्जिंग टाइम और कीमत का खुलासा नहीं किया है. कंपनी की ओर से भारत में इसकी लॉन्चिंग की तारीख भी घोषित नहीं की गई है. नवंबर 2025 में EICMA के दौरान Hero MotoCorp के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन पवन मुंजाल ने भी साफ किया था कि कंपनी फिलहाल कार सेगमेंट में उतरने का कमिटमेंट नहीं कर रही है, बल्कि उसका फोकस माइक्रो मोबिलिटी सॉल्यूशन पर है. कंपनी ने अपने इन कॉन्सेप्ट्स के लिए यूरोप को प्राथमिकता देने की बात कही थी.
Winter Driving Tips: घने कोहरे में गाड़ी निकालने से पहले कर लें ये काम, वरना हो सकता है बड़ा हादसा
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.