Honda cars Discount: आप अगर इन दिनों नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके चेहरे पर मुस्कान ला सकती है. क्योंकि फेस्टिव सीजन खत्म होने के बाद भी होंडा कंपनी बेहद ही शानदार डिस्काउंट ऑफर्स दे रही हैं.
आपको बता दें कि जो इस महीने अपनी चुनिंदा गाड़ियों पर बंपर छूट दे रही है. कंपनी की सबसे लोकप्रिय सेडान होंडा सिटी से लेकर अमेज के नए और पुराने दोनों मॉडल्स तक पर भारी फायदे दिए जा रहे हैं. चलिए जानते हैं कि इस महीने किस होंडा कार पर आपको कितनी बचत करने का मौका मिल रहा है.
बता दें कि नवंबर महीने में सबसे बड़ा डिस्काउंट होंडा की फ्लैगशिप सेडान होंडा सिटी पर मिल रहा है. कंपनी की इस शानदार कार को घर लाने पर ग्राहकों को कुल 1.86 लाख रुपये तक के बड़े फायदे मिल सकते हैं.
अपनी बेहतरीन राइडिंग क्वालिटी, शानदार केबिन स्पेस और बेहतरीन सेफ्टी के लिए जानी जाने वाली इस सेडान को खरीदने का यह बहुत ही सुनहरा मौका है. अगर आप एक प्रीमियम और स्टाइलिश सेडान की तलाश में हैं तो यह डील आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है.
Wrong E-Challan: आपकी गाड़ी का भी कट सकता है गलत Challan, जानें बचने का तरीका
वहीं होंडा की कॉम्पैक्ट सेडान अमेज को भी इस डिस्काउंट लिस्ट में शामिल किया गया है. हाल ही में बाजार में आई तीसरी जनरेशन की नई होंडा अमेज पर ग्राहकों को 66,800 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं.
जबकि इसके अलावा जो लोग थोड़े कम बजट में गाड़ी खरीदना चाहते हैं उनके लिए दूसरी जनरेशन की पुरानी अमेज पर भी 57,600 रुपये तक की छूट दी जा रही है. कम कीमत में बेहतरीन माइलेज और कंफर्ट चाहने वालों के लिए यह एक शानदार ऑप्शन है.
जानकारी दें दे कि जहां एक तरफ सिटी और अमेज पर कैश डिस्काउंट और कई बड़े फायदे मिल रहे हैं. वहीं कंपनी की पॉपुलर एसयूवी होंडा एलिवेट और जेडआर-वी पर कोई सीधा बड़ा डिस्काउंट घोषित नहीं किया गया है.
लेकिन कुछ कॉर्पोरेट कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए होंडा अपनी सभी गाड़ियों पर खास कॉर्पोरेट ऑफर्स जरूर दे रही है. जिससे कुछ अधिक बचत की जा सकती है.
बता दें कि होंडा की तरफ से मिलने वाले ये सभी डिस्काउंट ऑफर्स 30 नवंबर 2026 तक ही मिलेंगे. हालांकि आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि ये सभी फायदे अधिकतम सीमा के तहत आते हैं और अलग-अलग शहरों, डीलरशिप तथा गाड़ी के वेरिएंट के हिसाब से इनमें बदलाव हो सकता है. इसलिए कोई भी फाइनल फैसला लेने से पहले अपने नजदीकी होंडा शोरूम पर जाकर इन ऑफर्स की सही जानकारी लें ले.
Hero Vida NEX 3: Hero देने वाली है सरप्राइज! ला रही दो सीटों वाली इलेक्ट्रिक कार
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.