Audi A5 Spotted Testing: इंडिया में लग्जरी कार मार्केट में अब एक बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है. क्योंकि जर्मनी की मशहूर कार निर्माता कंपनी ऑडी भारतीय सड़कों पर अपनी नई और शानदार सेडान Audi A5 को उतारने की तैयारी कर रही है. हाल ही में इस कार को भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. जिससे यह साफ हो गया है कि कंपनी जल्द ही इसे लॉन्च कर सकती है.


बता दें कि नई ऑडी A5 कंपनी की पुरानी और पॉपुलर सेडान Audi A4 की जगह लेगी. इसके आने से लग्जरी सेगमेंट में BMW और मर्सिडीज जैसी दिग्गज कंपनियों की टेंशन बढ़ने वाली है. तो चलिए जानते हैं कि इस नई कार में क्या खास फीचर्स मिलेंगे और इसकी टक्कर किन गाड़ियों से होगी.


Audi A4 की जगह लेगी यह नई सेडान


आपको बता दें कि ऑडी ने अपनी गाड़ियों के नाम रखने के तरीके में एक खास बदलाव किया है. कंपनी की नई रणनीति के तहत अब पेट्रोल और डीजल गाड़ियों को ऑड नंबर के नाम दिए जाएंगे. जबकि इलेक्ट्रिक गाड़ियों को इवन संख्या वाले नाम मिलेंगे. इसी योजना के तहत नई ऑडी A5 को बाजार में लाया जा रहा है. जो पहले से मौजूद A4 सेडान को रिप्लेस करेगी.


Upcoming Hatchbacks Cars: WagonR से नई Hyundai i20 तक, आ रहीं 3 धांसू Hatchback


पहले से स्टाइलिश होगी कार


वहीं डिजाइन के मामले में नई Audi A5 मौजूदा A4 के मुकाबले ज्यादा लंबी और चौड़ी होगी. जिससे केबिन के अंदर बेहतर स्पेस मिलेगा. इसका लुक चार दरवाजों वाली स्पोर्टी कूपे कार जैसा आकर्षक है.


जबकि इसमें नई फ्रंट ग्रिल, शार्प एलईडी लाइट्स और नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स मिलेंगे. इसके केबिन में दो बड़ी डिजिटल स्क्रीन, नया स्टीयरिंग व्हील और आधुनिक कंट्रोल बटन दिए जाएंगे.


मिलेगा टर्बो-पेट्रोल इंजन


अगर इंजन और परफॉर्मेंस की बात करें तो भारत आने वाली नई ऑडी A5 में 2.0-लीटर का टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है. यह दमदार इंजन करीब 148 bhp की पावर और 280 Nm का टॉर्क पैदा करने में सक्षम होगा. इसमें स्मूथ ड्राइविंग के लिए 7-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा जो कार के आगे के पहियों को ताकत देगा.


इन कारों से होगी टक्कर


भारतीय बाजार में लॉन्च होने के बाद नई Audi A5 का मुकाबला BMW 3 सीरीज और मर्सिडीज-बेंज सी-क्लास जैसी पॉपुलर लग्जरी सेडान से होगा. वहीं इसके अलावा अपनी कीमत और शानदार फीचर्स के दम पर यह कार BMW X3 और मर्सिडीज जीएलसी जैसी लग्जरी एसयूवी को भी कड़ी चुनौती दे सकती है.


Hero Vida NEX 3: Hero देने वाली है सरप्राइज! ला रही दो सीटों वाली इलेक्ट्रिक कार

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.