नई दिल्ली: भारत ने अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में पाकिस्तान को एक विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। आखिरी गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने 338 रन का लक्ष्य हासिल किया। इस जीत के बाद भारतीय टीम के युवा ओपनर और पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह अपने पिता को फाइनल के रोमांचक पलों के साथ-साथ पाकिस्तानी फैंस से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी सुना रहे हैं।




वीरेंद्र सहवाग ने बेटे आर्यवीर के साथ हुई वीडियो कॉल का एक हिस्सा सोशल मीडिया पर साझा किया। बातचीत के दौरान आर्यवीर ने बताया कि जब उन्हें चोट लगी और फिजियो उनकी जांच करने आए, तब स्टैंड में मौजूद पाकिस्तानी दर्शक 'सहवाग-सहवाग' के नारे लगा रहे थे। आर्यवीर के मुताबिक, पाकिस्तानी फैंस उन्हें सपोर्ट कर रहे थे और उनकी बल्लेबाजी की तारीफ भी कर रहे थे। युवा बल्लेबाज ने इस अनुभव को काफी मजेदार बताया।




आखिरी गेंद तक घबराए हुए थे आर्यवीरआर्यवीर ने अपने पिता को बताया कि फाइनल के आखिरी पलों में वह काफी घबराए हुए थे। भारत को जीत के लिए आखिरी गेंद पर तीन रन की जरूरत थी और स्ट्राइक पर गेंदबाज था। ऐसे में आर्यवीर करीब एक घंटे तक बैठकर 'सीता राम, सीता राम' का जाप कर रहे थे और किसी चमत्कार की उम्मीद कर रहे थे। उन्होंने बताया कि आखिरी गेंद पर जब मोहम्मद उलवा ने चौका लगाया तो पूरी टीम खुशी से झूम उठी। भारत ने इस तरह आखिरी गेंद पर मुकाबला जीतकर खिताब अपने नाम किया।