बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपनी जिंदगी से जुड़े अनुभव और दिल की बातें शेयर करते रहते हैं. कभी वो पुराने दिनों को याद करते हैं, तो कभी जिंदगी से जुड़े ऐसे सबक बताते हैं, जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं. हाल ही में उन्होंने जिंदगी को लेकर एक ऐसी ही बात कही है, जो काफी दिलचस्प है.


मेगास्टार ने जिंदगी की अनिश्चितता पर बात करते हुए कहा कि जब इंसान के पास कुछ नहीं होता तो वो और ज्यादा पाने की चाह रखता है लेकिन जब आखिरकार उसे सब कुछ मिल जाता है, तो उसे संभालना मुश्किल हो जाता है.


अमिताभ बच्चन ने बताई जिंदगी की सबसे बड़ी सच्चाई
दिग्गज एक्टर ने अपने ब्लॉग शेयर किया, जिसमें उन्होंने समझाते हुए कहा कि दुनिया किसी की मर्जी से नहीं चलती और मौका हाथ से निकलने से पहले उसका भरपूर फायदा उठाना चाहिए. उन्होंने लिखा, 'जब नहीं मिलता था, तो मांगते थे. कुछ भी मिल जाए, बस मिल जाए. अब जब ईश्वर की कृपा से मिल रहा है, तो कह रहे हैं कि इतना मिल गया है, रखेंगे कहां?'


उन्होंने आगे लिखा, 'जीवन का बहुत बड़ा सत्य है ये - जब नहीं था, तो मांगा जाता था लेकिन मिलता नहीं था. अब बिना मांगे मिलता जा रहा है और समझ नहीं आता कि मांगा तो था, पर इतना नहीं.'


उन्होंने अपनी बात खत्म करते हुए लिखा, 'अरे मियां, दुनिया आपके कहने पे थोड़ी चलती है. आप तो कुछ भी कहिए, दुनिया चलती जाती है. अगर आपने दौड़ के पकड़ लिया, तो ठीक, नहीं पकड़ पाए तो, ठन ठन गोपाल. अब चले हम नींद पकड़ने.'



मेगास्टार इन दिनों टीलवी क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का सीजन 18 होस्ट करते नजर आ रहे हैं. 


अमिताभ बच्चन की अपकमिंग फिल्म
अमिताभ बच्चन अपकमिंग फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल में दिखाई देंगे. वे इस फिल्म में एक बार फिर से गुरु द्रोणाचार्य के पुत्र अश्वत्थामा के अपने शक्तिशाली किरदार को निभाते नजर आएंगे. निर्देशक नाग अश्विन की इस फिल्म में प्रभास लीड रोल में हैं. 

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.