कियारा पहले से एक बेटी की मां हैं और अब दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं. हाल ही में एक्ट्रेस अपने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग फिल्म मेकर करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में पहुंची थीं. इस दौरान उन्होंने अपनी प्रेगनेंसी के सफर के बारे में बात की थी. उन्होंने बताया कि शुरुआती महीने काफी मुश्किल  थे, क्योंकि उन्हें जी मिचलाने और हार्मोनल बदलावों का सामना करना पड़ा था.


शुरुआती तीन महीने थे मुश्किल


शो के दौरान कियारा ने कहा था, "शुरुआती तीन महीने बहुत कठिन थे. आपको जी मिचलाने की समस्या और कई तरह के हार्मोनल बदलावों से गुजरना पड़ता है.यह याद करते हुए कि कैसे उन्होंने और उनके पति सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​ने शुरुआत में किसी को भी प्रेगनेंसी के बारे में न बताने का फैसला किया था, कियारा ने बताया कि जल्द ही उन्हें एहसास हुआ कि उन्हें अपने आस-पास की महिलाओं के सहारे की जरूरत है.


कियारा ने बताया, 'उस समय हमने सोचा था कि हम किसी को नहीं बताएंगे. लेकिन फिर मैंने कहा, 'नहीं सिड, मुझे अपनी मां से बात करनी है, मुझे अपनी सास की जरूरत है. मुझे महिलाओं की जरूरत है. मुझे अपने जीवन में ऐसी महिलाओं की जरूरत है जो मुझे समझ सकें.' एक्ट्रेस ने कहा कि महिलाओं के बीच शेयर किए गए ऐसे एक्सपीरियंस ने उन्हें इस नाजुक दौर में काफी सुकून दिया. कियारा ने कहा, 'मुझे याद है कि कभी-कभी मैं अपनी सहेलियों के साथ बैठकर रोती थी और वे बस मुझे वैसे ही रहने देती थीं (बिना कुछ कहे मुझे सहारा देती थीं). और फिर, जिंदगी खूबसूरत हो जाती है.'


 





 


 

 



 

 


View this post on Instagram


 



 

 

 



 

 



 

 

 




 

 


A post shared by MissMalini (@missmalini)







दूसरी प्रेग्नेंसी की भी दी खुशखबरी


कियारा 7 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपनी दूसरी प्रेगनेंसी की घोषणा भी कर चुकी हैं. अपनी बेटी साराया के छोटे से हाथ की एक तस्वीर शेयर करते हुए, जिसमें उसने बच्चों के मोजे पकड़े हुए हैं, उन्होंने लिखा, 'हमें एक बार फिर सबसे बड़ा गिफ्ट मिला है. हमारा दिल प्यार और ख़ुशी से भरा हुआ है.'


 





 


 

 



 

 


View this post on Instagram


 



 

 

 



 

 



 

 

 




 

 


A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)







 

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.