नई दिल्ली: भारत में आर्थिक फर्जीवाड़े के आरोपी भगोड़े ललित मोदी को ब्रिटिश नागरिकता मिल गई है। उसने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। ललित मोदी ने कहा कि एक गर्व का पल है। एक नया अध्याय।




कई साल से घर रहा UKललित मोदी ने अपनी पोस्ट में आगे कहा कि यूनाइटेड किंगडम कई साल से मेरा घर रहा है। यह एक ऐसा देश है जिसका मैं बहुत सम्मान और कद्र करता हूं। यहां के लोग, संस्थाएं, परंपराएं और मूल्य। ब्रिटिश बनना एक सौभाग्य और एक ऐसी जिम्मेदारी है, जिसे मैं गर्व, कृतज्ञता और अपनेपन की सच्ची भावना के साथ अपनाता हूं।