आपने भी ऐसे लोगों को जरूर देखा होगा, जिन्हें कार, बस या ट्रेन के आराम से ज्यादा बाइक पर निकलना पसंद होता है. उन्हें न तो लंबा रास्ता परेशान करता है और न ही सुबह-सुबह उठकर राइड पर जाने में कोई दिक्कत होती है. कई बार तो ऐसे लोग बिना किसी खास मंजिल के ही बाइक लेकर निकल पड़ते हैं. उनके लिए सफर का मजा सिर्फ वहां पहुंचने में नहीं, बल्कि रास्ते में मिलने वाले अनुभवों में भी होता है. आखिर बाइक चलाने का शौक रखने वाले लोगों को इसमें ऐसा क्या मिलता है, जो दूसरे साधनों में नहीं मिलता? मनोविज्ञान इस पसंद को समझने के कुछ दिलचस्प तरीके बताता है.
बाइक से सफर करने का एक बड़ा आकर्षण यह है कि इसमें व्यक्ति को अपने फैसले खुद लेने की आजादी मिलती है. कहां जाना है, कौन-सा रास्ता चुनना है, कहां रुकना है और कितनी देर सफर करना है, ये फैसले राइडर अपनी सुविधा से करता है. उसे किसी दूसरे के समय या पसंद के हिसाब से चलने की जरूरत नहीं पड़ती. मनोविज्ञान में इसे स्वतंत्र रूप से फैसले लेने की जरूरत यानी ऑटोनॉमी से जोड़कर देखा जाता है.
सेल्फ डिटरमिनेशन थ्योरी में भी इस जरूरत को इंसान की अहम मनोवैज्ञानिक जरूरतों में शामिल किया गया है. मनोवैज्ञानिक एडवर्ड डेसी और रिचर्ड रयान ने इस सिद्धांत को विकसित किया था. ऐसे लोगों के लिए बाइक चलाना केवल ट्रांसपोर्ट का विकल्प नहीं, बल्कि अपने फैसलों पर भरोसा करने और खुद को आजाद महसूस करने का एक तरीका है.
यह भी पढ़ें : Mahatma Gandhi Radio Speech: गांधीजी ने रेडियो पर कब और क्यों दिया था भाषण, इसके बाद क्यों नहीं गए आकाशवाणी?
कुछ बाइक राइडर्स से उनकी पसंदीदा जगह के बारे में पूछिए, तो वे मंजिल से ज्यादा रास्ते की बातें बताएंगे. किसी को सुबह की ठंडी हवा पसंद होती है, तो किसी को खाली सड़क पर लंबी राइड करना अच्छा लगता है. बाइक पर चलते समय आसपास का मौसम, रास्ते के नजारे और बदलता माहौल सीधे महसूस होता है. यही अनुभव उनके लिए सफर को खास बनाता है. दिनभर ऑफिस या एक ही जगह बैठकर काम करने वाले लोगों को भी बाइक राइड रोजमर्रा की दिनचर्या से अलग कुछ समय बिताने का मौका देती है.
कुछ लोगों के लिए बाइक धीरे-धीरे उनकी पहचान का हिस्सा बन जाती है. वे अपनी बाइक की देखभाल करते हैं, उसके बारे में नई चीजें सीखते हैं और अपनी पसंद के हिसाब से उसमें बदलाव भी करवाते हैं. कई लोग तो बाइक के साथ अपनी यादें और खास सफर भी जोड़कर रखते हैं. इसके अलावा, बाइक राइडिंग के शौकीनों को अपने जैसे लोगों से मिलने का मौका भी मिलता है. राइडिंग ग्रुप, वीकेंड ट्रिप और लंबी यात्राएं उनके बीच दोस्ती और अपनापन बढ़ाकती हैं.
यह भी पढ़ें : Milk Price Hike: लगातार क्यों बढ़ रहे दूध के दाम, क्या है इसकी असल वजह?
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.