महराजगंज: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के सोनौली बॉर्डर पर एक इंडोनेशियाई महिला को पकड़ा गया है। महिला ने फर्जी पहचान दस्तावेजों का इस्तेमाल कर नेपाल में प्रवेश करने की कोशिश की। दस्तावेजों में उसे भारतीय नागरिक बताया गया है। वह खुद को कोलकाता की रहने वाली बता रही थी। चीन जाने वाले बौद्ध भिक्षुओं की मदद करने वाले एनजीओ की अध्यक्ष का उसने दावा किया। हालांकि, जब महिला पर शक गहराया तो उससे पूछताछ शुरू हुई। इस दौरान वह ठीक से हिंदी नहीं बोल पा रही थी। अधिकारियों का शक उस पर गहराया। इसके बाद उसे पकड़ लिया गया।
क्या है मामला?महराजगंज के नेपाल बॉर्डर पर सोनौली में एक इंडोनेशियाई महिला को गिरफ्तार किया गया। महिला का नाम रोहाना बताया गया है। वह 10 नवंबर को नेपाल में प्रवेश करने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान अधिकारियों को शक हुआ और उसे रोक दिया गया। उसके पास से भारत का वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड और दो पैन कार्ड बरामद किए गए। इन पहचान पत्रों पर अलग-अलग नाम और बर्थडेट अंकित थे। कोलकाता के एक एनजीओ से महिला का जुड़ाव सामने आया है।
एनजीओ को लेकर जानकारी सामने आई है कि यह चीन की यात्राओं में मदद करता है। इसने जांच को एक अलग एंगल दिया है। उसके खिलाफ सोनौली पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया। इसमें पहले महिला ने अपना नाम 'ली किम लियन' पिता ली चिन सेन बताया। उसने खुद को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में न्यू टांगरा रोड की निवासी बताया।
ऐसे बढ़ा शकमहिला 10 नंवबर को शाम 7:30 बजे सोनौली इमिग्रेशन ऑफिस पहुंचे। इमिग्रेशन अधिकारी के अनुसार, उसने पहचान पत्र के तौर पर वोटर आईडी कार्ड दिखाया। इसमें उसका नाम ली किम लियन दर्ज था। उसकी जन्मतिथि 29 जून 1975 दर्ज थी। इस पर कोलकाता का पता दर्ज था। हालांकि, इमिग्रेशन अधिकारी उसके हिंदी न बोल पाने को लेकर शक हुआ। भारतीय पहचान पर शक होने के बाद अधिकारियों से महिला से पासपोर्ट की मांग की। पासपोर्ट की जांच में उसका नाम रोहाना पता चला। इसमें वह इंडोनेशियाई नागरिक पाई गई।
पासपोर्ट के अनुसार, रोहाना का जन्म 20 अक्टूबर 1970 को हुआ था। पासपोर्ट से यह भी पता चला कि उसके पास भारत का एम्प्लॉयमेंट वीजाभी था। दर्ज कराए गए केस के अनुसार, रोहाना के पास ई-3 एम्प्लॉयमेंट वीजा 11 अक्टूबर 2025 से 9 नवंबर 2026 तक वैध था। उसके पासपोर्ट में 11 अगस्त 2023 को जारी किए गए एक मल्टीपल-एंट्री भारतीय वीजा का विवरण भी था।
एनजीओ की नहीं बताई पहचानइमिग्रेशन अधिकारियों से पूछताछ के दौरान रोहाना ने खुद का कोलकाता स्थित एक एनजीओ की अध्यक्ष के रूप में काम कर रही थी। उसने यह भी दावा किया कि यह संगठन चीन जाने वाले बौद्ध भिक्षुओं को तकनीकी सहायता प्रदान करता था। हालांकि, उसने एनजीओ को इस प्रकार की गतिविधियों की जानकारी नहीं दी गई। सूत्रों के अनुसार, जांच अभी शुरुआती चरण में है। अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि महिला जासूसी या किसी अन्य संदिग्ध गतिविधि में शामिल थी या नहीं। मामला केवल इमिग्रेशन नियमों के उल्लंघन और फर्जी पहचान दस्तावेजों से जुड़ा है।
एफआईआर के तहत, अधिकारियों को पता चला कि महिला के पास ली किम लियन के नाम से भारतीय वोटर ID कार्ड, आधार कार्ड और पैन कार्ड थे, जबकि रोहाना के नाम से एक और पैन कार्ड जारी किया गया था। एफआईआर में आरोप है कि इंडोनेशियाई नागरिक होने के बावजूद महिला ने अपना नाम और पता बदलकर भारतीय पहचान दस्तावेज हासिल किए। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 319(2), 336(3), 338 और 340(2) के तहत मामला दर्ज किया है।
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.