लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। विधानसभा चुनाव 2027 की गरमाती राजनीति के बीच प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव किया गया है। लखनऊ डेवलपमेंट अथॉरिटी के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार को सीतापुर डीएम बनाकर भेजा गया है। वहीं, गाजियाबाद नगर आयुक्त के पद पर भी नई नियुक्ति की गई है। गाजियाबाद नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक का तबादला हो गया है। उनकी जगह पर वाराणसी के नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल को गाजियाबाद का नया नगर आयुक्त बनाया गया है। विक्रमादित्य मालिक मेरठ विकास प्राधिकरण के वीसी बनाए गए हैं।
योगी सरकार की कार्रवाईयूपी चुनाव के पहले प्रदेश में प्रशासनिक अधिकारियों में बड़े स्तर पर बदलाव की संभावना जताई जा रही थी। अब इस प्रकार का बदलाव सामने आया है। लखनऊ विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष के पद पर काम कर रहे प्रथमेश कुमार को सीतापुर का डीएम बना दिया गया है। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव अनुज सिंह को एलडीए उपाध्यक्ष के पद पर तैनाती दी गई है। इसी प्रकार सीतापुर डीएम राजागणपति आर को सूडा का निदेशक बना दिया गया है।
यूपी सरकार की ओर से बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों में सरगर्मी बढ़ गई है। दावा किया जा रहा है कि आने वाले समय में अन्य अधिकारियों के भी तबादलों के आदेश जारी किए जा सकते हैं।
यूपी के 38 आईएएस अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट:
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.