लखनऊ: राजधानी लखनऊ में चार दिसंबर को भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और मछलीशहर से सपा सांसद प्रिया सरोज की शादी है। शुक्रवार को रिंकू सिंह की मां बीना देवी, भाई सोनू सिंह और बहन नेहा सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और उनको शादी का निमंत्रण कार्ड देकर आने का आग्रह किया।




सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसकी जानकारी अपने एक्स हैंडल पर दी। उन्होंने कहा कि आज लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की पूज्य माता जी बीना देवी जी, भाई सोनू सिंह और बहन नेहा सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर वसीम मिर्जा जी भी उपस्थित रहे।




रिंकू सिंह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के रहने वाले हैं। वहीं, प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश के मछलीशहर से सपा सांसद हैं। उनके पिता तूफानी सरोज राजनीति में सक्रिय हैं। वह वर्तमान में सपा विधायक हैं। रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी की चर्चा करीब डेढ़ साल से चल रही है। रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई लखनऊ के द सेंट्रम होटल में आठ जून 2025 को हुई थी। इसमें राजनीति और खेल जगत की कई हस्तियां शामिल हुई थीं।




पहले रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की नवंबर 2025 में शादी होने की चर्चा थी, लेकिन रिंकू सिंह के क्रिकेट मैच को देखते हुए कार्यक्रम को आगे बढ़ा दिया गया था। इसके बाद फरवरी 2026 में शादी की तैयारी थी, लेकिन रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन हो गया था। इसके चलते कार्यक्रम को टाल दिया गया था। दोनों परिवारों ने चार दिसंबर 2026 को शादी की तारीख तय की है।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.