बिजली की फिजूलखर्ची और शॉर्ट सर्किट का रिस्क


एक दिन में वाई-फाई राउटर बहुत कम बिजली खर्च करता है लेकिन अगर एक राउटर पूरे साल 24 घंटे ऑन रहता है, तो वह बिना किसी काम के भी हर महीने आपकी बिजली की यूनिट्स बढ़ाता रहता है. रात के उन 7 से 8 घंटों में जब घर का कोई भी सदस्य इंटरनेट इस्तेमाल नहीं कर रहा होता तब इसे चालू रखना पूरी तरह से बिजली की बर्बादी है. इसके अलावा हमारे देश में रात के समय अक्सर वोल्टेज के अचानक बढ़ने या घटने की समस्या आती रहती है. 


कई बार तेज हवा, बारिश या बिजली के फॉल्ट की वजह से हाई वोल्टेज का झटका आता है जिससे चालू राउटर का एडाप्टर या मदरबोर्ड तुरंत जल सकता है. पुराने एडाप्टर के लगातार गर्म होने से स्पार्किंग और शॉर्ट सर्किट का डर भी बना रहता है. इसलिए सोने से पहले राउटर बंद करना सेफ भी है और फायदेमंद भी है.




Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.