आरा: भोजपुर जिले में एक बार फिर से अपराधियों का तांडव देखने को मिला है। यहां पूर्व विवाद में एक पुलिस हवलदार के बेटे की हत्या हुई है। इस घटना में एक युवक घायल हो गया है। मृतक रितिक कुमार सिंह के पिता बिहार पुलिस में स्पेशल ब्रांच में पहले कार्यरत थे। अब सुपौल में पोस्टेड हैं। उनका हाल में ट्रांसफर हुआ है। रितिक सिंह, पिता- हरेंद्र सिंह मझउआ नगर थाना का निवासी बताया जा रहा है।
आरा में गोली मारकर हत्याघायल युवक का नाम भूषण सिंह है। ये युवक बताया जा रहा है। घटना के संदर्भ में परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि मोबाइल पर किसी बात को लेकर हुए विवाद को लेकर उन्हीं के दोस्त के द्वारा दोनों को घर से बुलाया गया। बाहर जाने के बाद उन्हें गोली मार दी गई। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई।
पुलिस वाले के बेटे की हत्याघटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना गजराजगंज थाना पुलिस को दी और मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं परिजनों ने बताया कि इस विवाद को लेकर समझौता भी हो गया था लेकिन फिर भी इस घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं घटना को लेकर पूरे इलाके में सनसनी मच गई। घायल युवा वर्तमान में नगर थाना क्षेत्र के नाला रोड मोड़ के पास रहता है। वहीं मृतक और घायल युवक दोनों दोस्त बताये जा रहे हैं।
हत्या के विरोध में सड़क जामउधर, हत्या के विरोध में लोगों ने सड़क जाम कर दिया। उसके बाद चंदवा मोड़ के समीप किया। लोगों की मांग है कि अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। लोगों में घटना को लेकर आक्रोश है। वहीं दूसरी ओर पुलिस स्थिति को संभालने में जुटी हुई है। इस घटना से एक बार फिर साबित हो गया है कि आरा अपने पुराने दौर में लौटने लगा है। लोग सहमे हुए हैं। अपराधियों के तांडव से लोगों में आक्रोश है।
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.